फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में हो रही है 'कब्ज' की समस्या तो अपनाएं घर में मौजूद ये चार उपाय

Thu, 07 May 2020 10:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 07 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
severe constipation treatment home remedies in hindi
कब्ज की समस्या

कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी काल में देश में लॉकडाउन चल रहा है। लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। घूमना, टहलना पहले की अपेक्षा बिल्कुल कम हो गया है और खानपान भी थोड़ा अनियमित हो गया है। जीवनशैली पर बहुत हद तक प्रभाव पड़ा है और इस अनियमित जीवनशैली में कब्ज जैसी समस्या होना आम आत है। ओवरईटिंग यानी ज्यादा खाने, कम पानी पीने, सही डाइट न लेने और स्मोकिंग वगैरह कारणों से कब्ज की समस्या होती है। कब्ज के कारण पेट में सूजन, कभी-कभार उल्टी वगैरह की शिकायत होती है। वहीं, इसके कारण काम करने में मन नहीं लगता और मूड स्विंग और तनाव जैसी समस्या भी होती है। आयुर्वेद में इसके कई उपाय बताए गए हैं, जो हमारे घरों में ही उपलब्ध हैं।

severe constipation treatment home remedies in hindi
Milk and Ghee - फोटो : Social Media
  • दूध में देसी घी मिलाकर लें

कब्ज की समस्या में रात को सोते समय एक कप दूध लें और उसमें एक चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कब्ज में आराम मिलता है। 

severe constipation treatment home remedies in hindi
सौंफ
  • सौंफ के साथ गर्म पानी

आयुर्वेद के मुताबिक, कब्ज से राहत दिलाने में सौंफ भी मदद करता है। इसके लिए सौंफ को रोस्ट कर रख लें और रात को सोते समय एक चम्मच भुनी हुई सौंफ के साथ गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से कब्ज में राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
severe constipation treatment home remedies in hindi
fig
  • अंजीर भी फायदेमंद

अंजीर के फायदों के बारें में तो आपने सुना ही होगा। इसमें फाइबर होता है जो आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। वहीं कब्ज की समस्या में गर्म पानी में भीगी हुईं अंजीर खाने से  राहत मिलती है। 

विज्ञापन
severe constipation treatment home remedies in hindi
मुनक्का (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मुनक्का देगा राहत

कब्ज की समस्या में मुनक्का भी फायदेमंद हैं शाम को पांच मुनक्कों को साफ से धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें। रात को सोते समय इसके बीज निकालकर मुनक्का खा लें और फिर गर्म दूध पी लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed