फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से होते हैं कमाल के फायदे, इन सात तरह की समस्याओं का है रामबाण इलाज

Sat, 24 Oct 2020 05:20 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
seven health benefits of drinking milk with cinnamon home remedies of Blood sugar Diabetes Stomach problems
दालचीनी दूध - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे खानपान में दूध हमेशा से शामिल रहा है। यह हमारे आहार का अभिन्न हिस्सा है। खीर और सेवई से लेकर खोए और छेने की मिठाइयों तक, बिना दूध के तो संभव ही नहीं। दूध पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस के अलावा विटामिन-ए, डी, के और ई भी पाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दूध में थोड़ी चीनी मिलाकर पीते हैं। लेकिन इसमें कुछ चीजों को मिलाने से इसकी गुणवत्ता और फायदे और बढ़ जाते हैं। जैसे, दूध में हल्दी मिलाकर पीना, मौसमी बीमारियों से बचाने, सिरदर्द, सर्दी आदि दूर करने के अलावा हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के भी जबरदस्त फायदे हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर नींद नहीं आने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर त्वचा पर निखार लाने में भी यह कारगर उपाय है। आइए जानते हैं इस बारे में: 

seven health benefits of drinking milk with cinnamon home remedies of Blood sugar Diabetes Stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के कई फायदे हैं। यह पेट संबंधी समस्याओं में आराम देता है। यह गैस की समस्या तो दूर करता ही है, इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर हो जाएगी। यह पाचनतंत्र को सुधारकर आपको पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचाता है।
seven health benefits of drinking milk with cinnamon home remedies of Blood sugar Diabetes Stomach problems
नींद नहीं आने की समस्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • बहुत सारे लोगों को रात में नींद नहीं आने की समस्या रहती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। नींद नहीं आने की समस्या में भी दूध और दालचीनी का फॉर्मूला काम करेगा। रात को सोने से पहले गर्म दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
seven health benefits of drinking milk with cinnamon home remedies of Blood sugar Diabetes Stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • आजकल बहुत सारे लोग डायबिटीज के मरीज हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल रखना उनके लिए चुनौती से कम नहीं होती। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कारगर होती है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध के साथ दालचीनी का सेवन करना फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
seven health benefits of drinking milk with cinnamon home remedies of Blood sugar Diabetes Stomach problems
तनाव - फोटो : social media
  • भागदौड़ भरी जीवनशैली में आजकल तनाव होना आम बात है। दूध के साथ दालचीनी मिलाकर पीने से तनाव कम होता है। इसके अलावा गठिया और हड्डियों की अन्य समस्याएं भी इसके सेवन से दूर हो सकती हैं। गर्म दूध में दालचीनी मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed