कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सबसे पहली और बड़ी चुनौती इसकी जांच करना है। अच्छी बात यह है कि भारत में पहले की अपेक्षा जांच की रफ्तार तेज हुई है। कोरोना की जांच में स्वास्थ्यकर्मी या लैबकर्मी मुख्यत: नाक से स्वाब(नमूना) लेते हैं। इस संबंध में अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में बताया गया है कि स्वास्थ्यकर्मियों की बजाय खुद से ही लिया गय नमूना अधिक सटीक और सुरक्षित होता है। 'जर्नल ऑफ दि अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन' में प्रकाशित शोध के मुताबिक, ऐसा करने से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
{"_id":"5ee8696ac2424a4fe2103c86","slug":"self-coronavirus-test-is-better-than-health-workers-practice-very-low-risk-to-covid-19-infection-says-latest-corona-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनो जांच के लिए खुद नमूना लेना ज्यादा सुरक्षित, इस तरीके से कम होगा संक्रमण का खतरा: शोध","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोनो जांच के लिए खुद नमूना लेना ज्यादा सुरक्षित, इस तरीके से कम होगा संक्रमण का खतरा: शोध
Tue, 16 Jun 2020 12:28 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
30 लोगों पर शोध अध्ययन
- अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया कि कोरोनो जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के बजाय खुद से नाक से लिया गया नमूना अधिक सटीक होता है। 30 लोगों पर हुए इस शोध अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि ऐसा करने से स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण का खतरा नहीं होता है। पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित इन लोगों ने नमूना लेने के तरीके को बताने वाले शॉर्ट वीडियो देखने और दिशानिर्देश पढ़ने के बाद जांच के लिए खुद अपना नमूना लिया था।
Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
स्वयं नमूने एकत्र करने देना चाहिए
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि नाक से लिए गए नमूने का अध्ययन करना मौजूदा समय में नाक में ऊपरी हिस्से से लिए जा रहे नमूने से ज्यादा आसान है।शोधकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के लक्षण वालों या संक्रमण के संदिग्धों को स्वयं नमूने एकत्र करने देना चाहिए। इसके कई फायदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
- समय और पैसे की बचत होगी
शोधकर्ताओं ने कहा कि नमूना एकत्र करने के लिए बड़े पैमाने पर किट बांटे जा सकते हैं, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच संभव होगी।
- जो लोग किट का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें प्रयोगशाला तक जाने की जरूरत नहीं होगी।
- घर से अस्पताल या लैब जाने के दौरान अन्य लोगों के संक्रमण का खतरा नहीं होगा।
- नमूने लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने का खतरा कम होगा।
- स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की भी बचत होगी।
विज्ञापन
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
क्षमता तुरंत बढ़ाने की जरूरत
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और शोध टीम के सदस्य यवोन्ने माल्डोनाडो ने कहा कि वायरस संक्रमण फैलने की रफ्तार कम करने के लिए हमें जांच की क्षमता तुरंत बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लक्षण वाले या संदिग्ध लोग अपने घर में या अपनी कार में नमूना एकत्र करने की प्रक्रिया कर सकता है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने का खतरा कम होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो पाएगी। धिक से अधिक लोग जांच के लिए नमूना जमा करा सकेंगे।