फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keep Smiling: मुस्कुराने से कम होती है पेट की चर्बी, इन कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं आप?

Tue, 16 Jun 2020 10:20 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
health benefits of smile, keep smiling to loose your belly fat and Weigh loss in 7 days only
Smile - फोटो : Pexels

एक मुस्कुराहट कई तरह के गमों का इलाज है। आपने गौर किया होगा कि कभी आपका मूड ऑफ हो और सामने से अपना कोई मुस्कुराते हुए आपका हाल पूछ ले तो एक तरह से पॉजिटिव एनर्जी यानी सकारात्मक ऊर्जा मिल जाती है। मुस्कुराहट आपके चेहरे का आकर्षण बढ़ाती है। मुस्कुराता हुआ चेहरा ही सामने वाले को पसंद पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मुस्कुराना भी एक तरह का योग है? क्या आपने ये सोचा है कि मुस्कुराना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? मुस्कुराने की वजह तुम हो....ये पॉपुलर फिल्मी गाना तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन मुस्कुराने की वजह आपकी फिट और सेहतमंद रहने की चाहत भी हो सकती है। आइए, आज बात करते हैं मुस्कुराने से होने वाले फायदों के बारे में: 

health benefits of smile, keep smiling to loose your belly fat and Weigh loss in 7 days only
Smile - फोटो : Pixabay

मुस्कुराते रहें

  • अक्सर आपने डॉक्टर के क्लिनिक से लेकर स्कूल, कॉलेज या अन्य संस्थानों और कार्यस्थलों में आपने एक संदेश जरूर देखा होगा- Keep Smiling यानी मुस्कुराते रहें। यह स्माइल हमारे चेहरे की सुंदरता तो बढ़ाती ही है, हमें स्वस्थ भी रखती है। मुस्कुराने से आपके चेहरे की मांसपेशियां टाइट रहती हैं और आप आकर्षक दिखते हैं।
health benefits of smile, keep smiling to loose your belly fat and Weigh loss in 7 days only
मुस्कान योग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

मुस्कुराना भी एक तरह का योग

  • मोटापा कम करने, वजन घटाने या पेट की बढ़ती चर्बी यानी फैट कम करने के लिए लोग कई तरह के योगासन करते हैं। योग प्रशिक्षकों की मानें तो मुस्कुराना भी एक तरह का योग है। इसलिए अन्य योगासनों के साथ मुस्कुराने की आदत भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of smile, keep smiling to loose your belly fat and Weigh loss in 7 days only
Smile - फोटो : Pixabay

ब्लड सर्कुलेशन

  • मुस्कुराने से हमारे चेहरे की कई मसल्स पर असर पड़ता है और उनमें खिंचाव होता है, जिससे हमारे चेहरे की कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त संचार बढ़ता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने से हम कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं।
विज्ञापन
health benefits of smile, keep smiling to loose your belly fat and Weigh loss in 7 days only
Positive energy(Symbolic) - फोटो : Pixabay

चेहरे की रंगत, नई ऊर्जा 

  • मुस्कुराने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से हमारी नर्व्स में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। इस कारण हमारे चेहरे की रंगत निखरती है। हम खुद को नई ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कर पाते हैं। यह ऊर्जा हमारे तनाव को कम करती है और तनाव मुक्त चेहरा हमें अच्छा महसूस कराता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed