कोरोना वायरस से निपटने के लिए ब्रिटेन ने सबसे पहले टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी और अब कई अन्य देशों में भी टीकाकरण शुरू हो चुका है, जिसमें अमेरिका भी शामिल है। अब खबर आ रही है कि सऊदी अरब में भी गुरुवार से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। यहां सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री तौफिक अल रबियाह को वैक्सीन दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने खुद भी ट्वीट किया और कहा कि पिछले नौ महीनों में मुझे कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर काफी चिंता हो रही थी, लेकिन अब मैं इस बात से खुश हूं कि अब लोगों को वैक्सीन मिलेगी।
Coronavirus Vaccine: अब इस देश में भी शुरू हो गया टीकाकरण अभियान, स्वास्थ्य मंत्री को लगाई गई पहली वैक्सीन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन