फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम चाय से ज्यादा फायदेमंद है मसाला चाय, सर्दियों में हैं इसके कई जादुई फायदे

Fri, 18 Dec 2020 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Dec 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Masala Tea in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाय पीना हम ज्यादातर भारतीयों का पहला शौक होता है। सबुह उठे तो चाय, थक गए तो चाय, घर में कोई आ गया तो चाय, यहां तक कि बाहर किसी से मिले तब भी चाय। हालांकि, चाय कई तरीके की हो सकती है, जैसे- दूध वाली चाय, ब्लैक टी, ग्रीन टी आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाकी चाय के मुकाबले में मसाला चाय को काफी फायदेमंद माना गया है। खासकर ये चाय सर्दियों में तो हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी हो सकती है। तो चलिए आपको मसाला चाय के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जो इसे पीने के बाद हमारे शरीर को मिलते हैं।

Benefits of Masala Tea in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि इस मसाला टी के लिए कौन से मसाले जरूरी हैं, और ये बनती कैसे है। दरअसल, सबसे पहले गैस पर एक बर्तन में पानी चढ़ा लें, फिर उसमें चाय पत्ती डाल लें और इसके बाद तुलसी, लौंग, अदरक, इलायची, दालचीनी को एक साथ पीसकर मसाला बना लें, जिसे चाय में बनाते वक्त डालें। इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार इसमें दूध डाल सकते हैं या फिर नहीं भी। इस चाय को पीने के बाद आपको कई लाभकारी फायदे मिल सकते हैं। ये चाय सबसे पहले आपकी थकान दूर करती है।

Benefits of Masala Tea in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मसाला चाय में मौजूद टैनिन शरीर की थकान को दूर करके राहत पहुंचाने में काफी मदद करता है। थकान के साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में भी ये चाय काफी कारगर है। मसाला चाय में मौजूद लौंग और अदरक के गुण शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये चाय डायबिटीज में दूसरे प्रकार से फायदा पहुंचाने के लिए भी जानी जाती है। साथ ही ये चीनी की लालसा को भी कम करने में काफी मदद करती है। इसके लिए आपको हर रोज दो कप मसाला चाय पीनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Masala Tea in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मसाला चाय कैंसर के खतरे को भी कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें मौजूद अदरक, दालचीनी और इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स में कैंसर रोधक विशेषताएं होती हैं। ऐसे में अगर मसाला चाय का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो पेट में होने वाले कैंसर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। मसाला चाय पीने से ऑक्सीजन लेने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। चाय में जो मसाले उपयोग होते हैं, जैसे- अदरक, लौंग, दालचीनी, अदरक। इन सभी का नियमित सेवन पाचन और पैंक्रियाज में एंजाइम्स को स्टिमुलेट करता है, जिससे ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढती है।

विज्ञापन
Benefits of Masala Tea in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

माहवारी से पहले होने वाले सिंड्रोम यानी पीएमएस के कारण जो दर्द होता है, इसमें मसाला चाय में पड़ने वाले अदरक और दालचीनी काफी मदद करते हैं। साथ ही ये हार्मोन में संतुलन बनाने में भी मदद करते हैं। ऐसे समय में अगर गर्म पानी के बैग से सिकाई करने से कोई राहत न मिले, तो मसाला चाय पीने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा सर्दियों में खांसी-जुकाम होना तो आम बात है, लेकिन इसी से बुखार आने की शुरुआत भी होती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम को रोकने में मसाला चाय काफी मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल हमारी प्रतिक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed