फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cerebral Palsy: सत्या नडेला के बेटे की मौत का कारण बनी बीमारी के बारे में जानिए सबकुछ विस्तार से

Tue, 01 Mar 2022 05:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Mar 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Satya Nadella's son dies of cerebral palsy, causes and symptoms of cerebral palsy
सत्या नडेला के बेटे की मौत - फोटो : Pixabay

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन नडेला का सोमवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी, जो उनकी मृत्यु का कारण बना। आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनियाभर में 17 मिलियन से ज्यादा लोग इस गंभीर मस्तिष्क रोग के शिकार हैं। इस रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 6 अक्टूबर को 'वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे' मनाया जाता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेरेब्रल पाल्सी, विकारों का एक समूह है जिसमें गति, मांसपेशियों की टोन या मुद्रा प्रभावित हो जाती है। इस बीमारी को बचपन में मोटोर डिसेबिलिटी का प्रमुख कारण माना जाता है।  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के के अनुसार, दुनियाभर में 1,000 बच्चों में से लगभग 4 में इस समस्या का निदान किया जाता है। शैश्वावस्था या स्कूली दिनों में बच्चों में इस बीमारी के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस रोग के चलते अंगों या धड़ में लोच, असामान्य मुद्रा, अनैच्छिक रूप से अंगों में अस्थिरता जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Satya Nadella's son dies of cerebral palsy, causes and symptoms of cerebral palsy
बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी की समस्या - फोटो : iStock

सेरेब्रल पाल्सी क्या है?
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरेब्रल पाल्सी के कारण भोजन को निगलने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आंखों की मांसपेशियों में असंतुलन का भी कारण बनता है,  जिसमें आंखें किसी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती हैं। सेरेब्रल पाल्सी वाले कुछ लोग चल लेते हैं, जबकि कुछ को दूसरों के सहायता की आवश्यकता है। कुछ लोगों में बौद्धिक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। गंभीर बात यह है कि सेरेब्रल पाल्सी एक आजीवन रहने वाला विकार है, इसका कोई इलाज नहीं है।

Satya Nadella's son dies of cerebral palsy, causes and symptoms of cerebral palsy
सेरेब्रल पाल्सी के लक्षणों को जानिए - फोटो : Pixabay/Pearvideo.com

सेरेब्रल पाल्सी के क्या लक्षण होते हैं?
सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं। यह एक या दो अंगों से लेकर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। आमतौर पर इसके कारण चलने, बोलने, खाने में दिक्कतों के साथ शरीर-बुद्धि के विकास से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

  • बोलने में कठिनाई
  • मांसपेशियों में कठोरता या बहुत अधिक लचीलापन।
  • मांसपेशी के समन्वय में कमी।
  • झटके आने की दिक्कत।
  • अत्यधिक लार बहना और भोजन को निगलने में समस्या।
  • चलने में कठिनाई।
  • शरीर के एक तरफ के हिस्से का ठीक से काम न करना।
  • तंत्रिका संबंधी समस्याएं जैसे दौरे पड़ना, बौद्धिक अक्षमता और अंधापन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Satya Nadella's son dies of cerebral palsy, causes and symptoms of cerebral palsy
सेरेब्रल पाल्सी के कारण - फोटो : Pixabay

सेरेब्रल पाल्सी क्यों होती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्तिष्क के असामान्य विकास या विकास के दौरान होने वाली क्षति के कारण सेरेब्रल पाल्सी हो सकती है। यह आमतौर पर जन्म से पहले होता है, कुछ स्थितियों में यह जन्म के समय या बचपन में भी हो सकता है। सामान्यतौर पर इन कारणों को सेरेब्रल पाल्सी का जिम्मेदार माना जाता है।

  • प्रसव के दौरान बच्चे के मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण।
  • जीन म्यूटेशन, जिसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क का असामान्य विकास होता है।
  • शिशु में गंभीर पीलिया की समस्या के कारण।
  • एन्सेफलाइटिस और मेनिन्जाइटिस जैसे मस्तिष्क संक्रमण। 
  • इंट्राक्रैनील रक्तस्राव की स्थिति।
  • बच्चे की दुर्घटना, गिरने या बाल शोषण के परिणामस्वरूप सिर में चोट लगने के कारण।
विज्ञापन
Satya Nadella's son dies of cerebral palsy, causes and symptoms of cerebral palsy
सेरेब्रल पाल्सी का इलाज कैसे होता है? - फोटो : istock

क्या सेरेब्रल पाल्सी को ठीक किया जा सकता है?
सेरेब्रल पाल्सी आजीवन बना रहने वाला विकार है, इसे ठीक नहीं किया जा सकता। रोगी को आजीवन देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। उपचार के माध्यम से रोग के लक्षणों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। दवाइयों और थेरपी के माध्यम से लक्षणों को नियंत्रित किया जाता है।

----------------
स्रोत और संदर्भ
Cerebral palsy is a group of disorders

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed