फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किचन में मौजूद ये तीन 'सफेद चीजें' सेहत के लिए हो सकती हैं नुकसानदायक, आज ही से कम कर दें इनका सेवन

Sun, 18 May 2025 05:49 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 18 May 2025 05:49 PM IST
सार

हम रोजाना कई ऐसी चीजें खाते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन लगभग सभी लोग करते हैं। लेकिन अगर एक सीमित मात्रा से अधिक इसका सेवन किया जाता है तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन
Salt Sugar and Maida 3 Unhealthy White Foods to Avoid for Better long Healthy life
नमक - फोटो : Adobestock

White Foods to Avoid: हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें हमेशा मौजूद रहती हैं जिनका हम लगभग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। ये हमारी डाइट का इतना अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं कि हम अक्सर इनके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों पर ध्यान नहीं देते। खासकर, तीन ऐसी सफेद चीजें हैं जो देखने में तो सामान्य लगती हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ये शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती हैं।

हम बात कर रहे हैं सफेद चीनी, सफेद नमक और मैदे की। जी हां, ये तीनों ही चीजें हमारे किचन में आसानी से मिल जाती हैं और अधिक मात्रा में इनका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आधुनिक जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड्स के बढ़ते चलन ने इन तीनों का हमारी डाइट में दखल काफी बढ़ा दिया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि ये तीनों चीजें सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं और इन्हें कम करने के उपाय क्या हैं?

 

Salt Sugar and Maida 3 Unhealthy White Foods to Avoid for Better long Healthy life
नमक - फोटो : Adobestock

नमक
नमक, जिसे सोडियम क्लोराइड कहा जाता है, हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। यह स्वाद के साथ-साथ शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखता है। लेकिन ज्यादा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) का प्रमुख कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एक वयस्क को दिन में 5 ग्राम से कम नमक लेना चाहिए। ज्यादा नमक किडनी पर दबाव डालता है और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- Acne: क्यों होता है एक्ने? आखिर क्यों चेहरे के अलग-अलग हिस्से पर निकलते हैं दाने

Salt Sugar and Maida 3 Unhealthy White Foods to Avoid for Better long Healthy life
नो शुगर डाइट - फोटो : Freepik.com

चीनी
चीनी स्वाद में तो बहुत अच्छी लगती है लेकिन यह मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और दांतों की सड़न का प्रमुख कारण हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयां और प्रोसेस्ड फूड में छिपी चीनी शरीर में कैलोरी बढ़ाती है, जिसका सीधा असर हमारे वजन पर पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, चीनी का अधिक सेवन लिवर में फैट के जमाव को बढ़ाकर नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा पैदा करता है।

ये भी पढ़ें- Kidney Stone: किडनी में स्टोन का शक है? कैसे लगाएं इसका पता, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

विज्ञापन
विज्ञापन
Salt Sugar and Maida 3 Unhealthy White Foods to Avoid for Better long Healthy life
मैदा - फोटो : Freepik.com

मैदा
मैदा, जिसे रिफाइंड आटा कहा जाता है, साबुत अनाज से फाइबर और पोषक तत्व हटाकर बनाया जाता है। यह नूडल्स, ब्रेड, पिज्जा और समोसे जैसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। मैदा पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे कब्ज और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसका हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है, जो डायबिटीज और वजन बढ़ने का कारण बनता है।

 

विज्ञापन
Salt Sugar and Maida 3 Unhealthy White Foods to Avoid for Better long Healthy life
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

इन चीजों को कम करने के टिप्स-
 

  • संतुलित आहार लें, जिसमें ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दें।
  • पैकेज्ड फूड खरीदते समय नमक और चीनी की मात्रा जरूर जांचें।
  • बाहर का खाना कम करें और घर पर संतुलित मात्रा में नमक-चीनी वाला खाना बनाएं।
  • अचानक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे इन चीजों की मात्रा घटाएं ताकि स्वाद की आदत बनी रहे।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed