फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 20: सलमान खान को क्या हुआ? सीने में दर्द की बताई वजह; जानिए कब ऐसे लक्षण हैं गंभीर संकेत

Sun, 20 Sep 2026 10:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Sep 2026 10:15 PM IST
सार

बिग बॉस 20 के प्रोमो में सलमान खान सीने पर हाथ रखते, पानी मांगते और डॉक्टर बुलाते नजर आए, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। सलमान ने बाद में साफ किया कि उनकी तबीयत ठीक है और यह एक एक्ट था। हालांकि अचानक सीने में दर्द को वास्तविक जीवन में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Salman Khans Chest Pain Act in big boss 20 why chest pain is an emergency and first aid
बिग बॉस में सलमान खान को क्या हुआ है? - फोटो : Amarujala.com/AI

सलमान खान को स्क्रीन पर हमेशा दबंग अंदाज में देखने वाले फैंस के लिए ‘बिग बॉस 20’ का एक प्रोमो अचानक चिंता की वजह बन गया। टीवी पर दिख रहे कुछ सेकंड के सीन ने ऐसा माहौल बना दिया कि लोगों के मन में एक ही सवाल उठने लगा- आखिर सलमान खान को हुआ क्या है?



रविवार के शो के प्रोमो में सलमान अपने सीने पर हाथ रखते नजर आए। उनका चेहरा भी असहज दिखाई दिया। उन्होंने पानी मांगा और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। बात यहीं खत्म नहीं हुई। अगले ही पल उन्हें स्टेज पर फर्श पर लेटे हुए दिखाया गया। इतने सारे संकेत एक साथ देखकर किसी को भी लग सकता था कि कहीं सलमान की तबीयत गड़बड़ तो नहीं है?

रविवार को आने वाले वीकेंड के वार शो के इस प्रोमो को लेकर हर तरफ चर्चा देखी जा रही है। लेकिन सलमान खान के मामले में कहानी कुछ अलग निकली।

फैंस की चिंता बढ़ने के बाद खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर सामने आकर बताया कि उनकी तबीयत ठीक है। उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी में स्पष्ट किया कि भगवान की कृपा से उनकी सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रोमो की एडिटिंग पर भी सफाई दी और बताया कि जिस तरह से सीन को दिखाया गया, उससे पूरी घटना का मतलब ही बदल गया।

Salman Khans Chest Pain Act in big boss 20 why chest pain is an emergency and first aid
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स

एक्टिंग कर रहे थे सलमान

दरअसल, सलमान सीने में दर्द और तबीयत खराब होने का एक्ट कर रहे थे, उसके पीछे एक खास वजह थी। वह कंटेस्टेंट काजी तौकीर को समझाना चाहते थे कि सिर्फ मनोरंजन के लिए बीमार होने का नाटक करना कितना परेशान करने वाला हो सकता है?
 

  • सलमान के मुताबिक, प्रोमो में इस पूरे संदर्भ को हटा दिया गया। सिर्फ उनके सीने पर हाथ रखने, पानी मांगने, डॉक्टर बुलाने और फर्श पर लेटने वाले हिस्से को दिखाया गया। इससे दर्शकों को लगा कि सलमान को वास्तव में कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो गई है।
  • हालांकि सलमान खान से जुड़ी कोई वास्तविक मेडिकल इमरजेंसी सामने नहीं आई, लेकिन इस पूरे मामले ने एक जरूरी बात की ओर ध्यान जरूर खींचा है। 


असल जिंदगी में अचानक होने वाले सीने के दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

Salman Khans Chest Pain Act in big boss 20 why chest pain is an emergency and first aid
सीने में दर्द क्यों होता है? - फोटो : Freepik.com

सीने में दर्द क्यों होता है?

सीने में दर्द का मतलब हर बार दिल की बीमारी नहीं होता। इसके कई कारण हो सकते हैं।
 

  • खाना खाने के बाद सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट फूलने या भारीपन महसूस हो तो यह एसिडिटी या गैस्ट्रिक रिफ्लक्स से जुड़ा हो सकता है। 
  • छाती की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर भी आपको दर्द महसूस हो सकता है, जो हाथ-पैर चलाने, वजन उठाने या छाती दबाने से बढ़ सकता है। 
  • कुछ लोगों को फेफड़ों के संक्रमण या फेफड़ों के आसपास सूजन की वजह से भी छाती में दर्द की समस्या हो सकती है। 


हालांकि अगर दर्द बार-बार हो रहा है तो इसे सामान्य मानकर अनदेखा करना मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। सीने का दर्द बार-बार या बिना स्पष्ट कारण के हो रहा है तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khans Chest Pain Act in big boss 20 why chest pain is an emergency and first aid
सीने में दर्द की समस्या - फोटो : Adobe stock Images

सीने का दर्द कब खतरे का संकेत हो सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सीने में दबाव, जकड़न, भारीपन या निचोड़ने जैसा दर्द अगर कुछ मिनट से ज्यादा रहे और बार-बार लौटे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
 

  • कई बार सीने का दर्द हाथों, कंधे, पीठ-गर्दन, जबड़े या पेट के ऊपरी हिस्से तक फैल सकता है। इसके साथ सांस फूलने, ठंडा पसीना, मितली, उल्टी, चक्कर, कमजोरी आने जैसी समस्याएं हार्ट अटैक की ओर संकेत हो सकती हैं। 
  • महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज वाले लोगों में सीने में दर्द के साथ सांस फूलने, मितली या असामान्य कमजोरी जैसे लक्षण गंभीर समस्याओं की ओर संकेत माने जाते हैं, इन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
Salman Khans Chest Pain Act in big boss 20 why chest pain is an emergency and first aid
डॉक्टर की सलाह कब लें - फोटो : Adobe stock

कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर सीने में अचानक तेज दर्द या दबाव शुरू हो और ये दर्द हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैल रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें। इस तरह के लक्षण दिल की बीमारी और हार्ट अटैक की ओर संकेत हो सकते हैं। 
 

  • अगर इन लक्षणों के साथ व्यक्ति बेहोश हो जाए और सामान्य सांस न ले रहा हो, तो तुरंत आपातकालीन इलाज की जरूरत पड़ सकती है। 
  • सीने के दर्द में खुद से यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि वजह गैस है या दिल की समस्या। इसलिए अचानक या गंभीर दर्द में देरी न करें।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed