फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सुबह के नाश्ते के लिए यह है सबसे पौष्टिक आहार, पाचन से लेकर वजन बढ़ाने तक में फायदेमंद

Mon, 03 Jan 2022 11:43 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jan 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
sabudana khane ke kya kya fayde hain, health benefits of sago
साबूदाना खाना है बहुत फायदेमंद - फोटो : Pixabay

देश में वर्षों से साबूदाने का सेवन किया जाता रहा है। साबूदाने से बनी डिश के बिना व्रत अधूरा सा लगता है। साबूदाने से बनी नमकीन खिचड़ी हो या मीठी खीर, इसके व्यंजन न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही सेहत के लिए इसे बहुत ही फायदेमंद भी माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि साबूदाना एक ऐसा पौष्टिक आहार है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से भरा हुआ है। इसे अपने आहार का हिस्सा बनाकर आप कई तरह के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। तो यदि आप भी आज तक सिर्फ स्वाद के लिए साबूदाना खाते आ रहे हैं तो इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी आपको जान लेना चाहिए।



अध्ययनों से पता चलता है कि साबूदाना में कैलोरी की उच्च मात्रा होती है, क्योंकि यह मूल रूप से स्टार्च से बना होता है। स्टार्च जटिल कार्ब्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन्स और विटामिन्स भी होते हैं, ऐसे में इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में साबूदाना खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

sabudana khane ke kya kya fayde hain, health benefits of sago
साबूदाना के पोषक तत्व - फोटो : Pixabay

व्यायाम करने वालों के लिए फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि वर्कआउट रूटीन से पहले साबूदाना का सेवन करने से आपका प्रदर्शन बेहतर होता है। साबूदाना को कार्ब्स का अच्छा स्रोत माना जाता है जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। व्यायाम से पहले कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थ खाने से प्रदर्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। साइकिल चालकों पर किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि व्यायाम के दौरान साबूदाना युक्त पेय पीने से थकान से राहत मिलने के साथ शारीरिक सहनशक्ति में वृद्धि होती है।

sabudana khane ke kya kya fayde hain, health benefits of sago
वजन बढ़ाने के उपाय - फोटो : iStock

वजन बढ़ाने में सहायक
यदि आप भी वजन बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो साबूदाना को अपने आहार में शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। कार्ब्स से भरपूर साबूदाना आंतरिक अंगों की रक्षा के लिए शरीर में आवश्यक वसा ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा तेजी से वजन को बढ़ाने के लिए साबूदाने के सेवन को फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sabudana khane ke kya kya fayde hain, health benefits of sago
पाचन स्वास्थ्य के लिए साबूदाना है फायदेमंद - फोटो : pixabay

पाचन को रखता है स्वस्थ
पाचन को ठीक रखने के लिए भी साबूदाने का सेवन करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसमें मौजूद स्टार्च पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह आंत के स्वस्थ  बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, मल त्याग को आसान बनाने के साथ कब्ज की समस्या को रोकने में भी मददगार माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed