फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sputnik V पर लगे आरोपों के बाद रूस का बड़ा दावा, छह साल से तैयार कर रहे थे कोरोना की वैक्सीन

Fri, 14 Aug 2020 01:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 14 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Russia claims covid vaccine developing by six years, Russian Coronavirus Vaccine Sputnik V news update today
Coronavirus Vaccine - फोटो : Twitter@NewsAtIllinois

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा करने के साथ ही रूस की Sputnik V वैक्सीन सवालों और विवादों में घिर गई है। कई देशों के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का आरोप है कि वैक्सीन तैयार करने में दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया और न ही ट्रायल के परिणामों को रिसर्च जर्नल में प्रकाशित कराया गया। पंजीकरण के दौरान दिए गए दस्तावेजों से भी कई तरह के खुलासे हुए हैं, जो वैक्सीन की प्रभावकारिता को लेकर संशय पैदा करते हैं। इन तमाम आरोपों के बीच रूस की ओर से एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। दावा है कि जो वैक्सीन विकसित की गई है, उसकी तैयारी रूस में छह साल से चल रही थी। 

Russia claims covid vaccine developing by six years, Russian Coronavirus Vaccine Sputnik V news update today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • दरअसल, वैश्विक दिशानिर्देश और परीक्षण पूरा किया बिना वैक्सीन बना लेने पर आरोपों और सवालों के बीच Sputnik V टीके को लेकर यह दावा किया गया है। गुरुवार को वैक्सीन के लिए फंडिंग जुटाने में लगे रूस के सॉवरेन वेल्थ फंड आरडीआईएफ के प्रमुख किरिल दमित्रिव ने कहा कि रूस में वैक्सीन की तैयारी छह साल से हो रही थी। 
Russia claims covid vaccine developing by six years, Russian Coronavirus Vaccine Sputnik V news update today
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • दमित्रिव ने कहा कि पिछले कुछ सालों से हम इबोला, मर्स और सार्स वायरस की वैक्सीन विकसित कर रहे थे। ये वायरस कोरोना प्रजाति के ही वायरस हैं। कोविड-19 महामारी फैलाने वाला सार्स-कोव-2 भी मर्स से मिलता-जुलता वायरस है और मर्स की वैक्सीन बनाने के लिए हम दो साल से लगे हुए थे। इन्हीं कारणों से हम जल्दी टीका बनाने में कामयाब हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia claims covid vaccine developing by six years, Russian Coronavirus Vaccine Sputnik V news update today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • दमित्रिव ने कहा कि दुनिया में अबतक मर्स की कोई वैक्सीन नहीं बनी है, जबकि इबोला के पहले टीके को दिसंबर 2019 में मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि जो लोग रूसी टीके पर यकीन नहीं करते हैं, वे अपने टीके की तैयारी कर सकते हैं। दावा है कि रूस की वैक्सीन नवंबर-दिसंबर में वैश्विक बाजार में आ सकती है। हालांकि एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना के टीके भी परीक्षणों के बाद तब तक उत्पादन की दौड़ में होंगे। 
विज्ञापन
Russia claims covid vaccine developing by six years, Russian Coronavirus Vaccine Sputnik V news update today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

संक्रमण थामने में भी सफल रहा रूस

  • रूस ने कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने का तो दावा किया ही, कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम करने में भी वह कई देशों से आगे रहा। आंकड़ों के अनुसार, मई में जहां रोजाना 10 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे थे, अब पांच हजार से भी कम केस सामने आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed