फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके भी पैरो में होती है झुनझुनी और पड़ते हैं सुन्न तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

Tue, 05 Mar 2019 03:49 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 05 Mar 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Restless Leg Syndrome Overview causes and treatment
legs paining

बहुत सारे लोगों को सोते समय पैरों में कंपन, खिंचाव और दर्द की शिकायत रहती हैं। कई बार लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसे अर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस समझकर कैल्शियम का सेवन करने लगते हैं। बावजूद इसके उन्हें किसी तरह का आराम नहीं मिलता। ऐसा इसलिए क्योकि यह एक न्यूरोलॉजिकल डिजीज है। वक्त रहते अगर आप इसका इलाज नहीं करवाएंगे तो यह परेशानी पार्किंसंस में तब्दील हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते इसके लक्षणों की पहचान कर इसका उपचार बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे से जुड़ी जानकारियां...

Restless Leg Syndrome Overview causes and treatment
अर्थराइटिस

ऐसा क्यों होता है?
जब हम सामान्य अवस्था में होते हैं तो हमारे पैरों की मांसपेशियों और जोड़ों को एक्टिव बनाए रखने के लिए हमारा ब्रेन न्यूरोट्रांस्मीटर्स के जरिए विद्युत तरंगों का प्रवाह होता है। इसी तरह जब हम बैठते या लेटते हैं तो यह प्रवाह रुक जाता है, लेकिन जब ब्रेन से विद्युत तरंगे लगातार प्रवाहित होती रहती हैं तो पैरों में कंपन होने लगती है।

Restless Leg Syndrome Overview causes and treatment
आर्थराइटिस की समस्या

पैंरों में कंपन इसलिए होने लगती है क्योकि ब्रेन से निकलने वाला हॉर्मोन डोपामाइन इन तरंगों के प्रवाह को कंट्रोल करता है और इसकी कमी से इन तरंगों का प्रवाह होता ठीक वैसे होता रहता है जैसे जह आप किसी नल को ठीक से बंद नहीं करते और उससे लगातार बूंद बूंद पानी टपकता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Restless Leg Syndrome Overview causes and treatment
जोड़ों के दर्द के लिए आ गई 'करामाती दवा' - फोटो : getty

लक्षण-
वैसे तो यह परेशानी बेहद आम है, लेकिन अमूमन लोगों में चालीस वर्ष की आयु के बाद इसके लक्षण नजर आते हैं। जिस तरह अर्थराइटस में लोगों को पैरों में दर्द की शिकायत होती है, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम होने पर दर्द के साथ कंपन, झनझनाहट और बेचैनी महसूस होती है। इसमें लोगों की नींद भी बाधित होती है।

विज्ञापन
Restless Leg Syndrome Overview causes and treatment
sdf

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम में व्यक्ति को ऐसा लगता है कि उसके पैरों के भीतर कुछ रेंग रहा है। इसके बाद पैरों को हिलाने पर थोड़ा आराम महसूस होता है। इसलिए ऐसे मरीज अनजाने में ही अपने पैर हिला रहे होते हैं। ऐसे में सोना या बैठने का आप सोच भी नहीं सकते, क्योंकि इससे तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं ऐसे में अगर आप उठकर थोड़ा चलेंगे तो आपको राहत महसूस होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed