फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात तक नहीं आती है नींद तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगा छुटकारा

Tue, 05 Mar 2019 09:37 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 05 Mar 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
remedies of insomnia and ayurvedic treatment
insomnia

बदलते लाइफस्टाइल के चलते आजकल हर किसी को अनिद्रा की समस्या है। कई बार लोगों को मानसिक तनाव या किसी बात की को लेकर चिंता के कारण पूरी रात नींद नहीं आती है। इसके अलावा कई लोगों को रात में जल्द नींद न आने की समस्या रहती है। नींद कम लेने या अनियमित रूप से सोने पर लोग कई तरह की बीमारियों के घेराव में आ जाते हैं, जिनमें ब्लड प्रेशर, मोटापा, सुस्ती आदि प्रमुख है। अगर आप भी रातभर नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आयुर्वेद के बताए गए इन नुस्खों को जरूर आजमाएं।

remedies of insomnia and ayurvedic treatment
sleep disorder

रात में सोने से पहले हाथ-मुंह धोएं और पैरों को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर सोएं। इससे नींद अच्छी आती है। सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें। क्योंकि इनसे दिमाग की शिराएं उत्तेजित हो जाती हैं, जिनके कारण अच्छी और गहरी नींद नहीं आ पाती है।

remedies of insomnia and ayurvedic treatment
insomnia

रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे दिमाग शांत और स्थिर होता है और अच्छी नींद आती है। साथ ही रक्त संचार बेहतर होता है और थकान दूर होती है। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले तलवों की मसाज से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
remedies of insomnia and ayurvedic treatment
insomnia

अगर आपको रात में दूध पीकर सोने की आदत है तो इसमें एक चुटकी जायफल भी मिला लें। दूध में आवश्यक अमीनो एसिड यानी नियासिन होता है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। और यह दोनों अच्छी नींद के लिए सहायक होते हैं। जायफल में पाया जाने वाला ट्रिमआयस्टिन नामक प्राकृतिक रसायन अच्छी नींद, आपकी थकी मांसपेशियों और नसों को आराम देने और शांत भावना देने में मददगार होता है। 

विज्ञापन
remedies of insomnia and ayurvedic treatment
sleep disorder - फोटो : file photo

सांस लेने की यह ट्रिक काफी आसान है और इसे करने में मुश्किल से एक मिनट से भी कम समय लगता है। नाक से चार सकेंड तक के लिए सांस लें, सात सकेंड तक इसे रोक कर रखें और आठ सकेंड तक इसे छोड़ते रहे। इससे हार्टबीट स्लो होती है और ब्रेन में एक केमिकल रिलीज होता है, जिससे हमें आराम मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed