{"_id":"5c7d200fbdec22736514a9a6","slug":"bhumi-pednekar-gives-tips-to-lose-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटापा कम कर आयुष्मान की इस हीरोइन ने कर दिया था सबको हैरान, अब दिए वजन कम करने के टिप्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मोटापा कम कर आयुष्मान की इस हीरोइन ने कर दिया था सबको हैरान, अब दिए वजन कम करने के टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने जब दम लगा के हईशा के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनका वजन 95 किलो था। इस फिल्म में लोगों ने उनको काफी पसंद भी किया था, लेकिन क्या कभी किसी मे सोचा था कि भूमि कभी ग्लैमरस भी दिख सकती हैं। हर कोई उनमें आए ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान हो गया था। आपके भी मन में यह सवाल होगा कि वजन घटाने के साथ-साथ स्लिम फिगर मेंटेन करने के लिए उन्होंने ऐसा क्या किया। तो आइए जानते है भूमि का वेट लॉस सीक्रेट...
2 of 5
bhumi pednekar
अगर आप भूमि की तरह वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको खुश रहना होगा। इसके बाद आपको भूखा रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जो लोग भूखे रहकर वजन कम करते हैं वो वजन जरूर कम कर लेते हो लेकिन उनका शरीर भी कमजोर हो जाता है। कई लोग ऐसा करने से बीमार भी पड़ जाते हैं। इसके लिए बेस्ट तरीका है कि आप खुश रहकर हेल्दी चीजों का खाएं और एक्सरसाइट करना न भूलें।
3 of 5
bhumi
अपने लिए एक टार्गेट सेट करें, क्योंकि वजन कम करने के लिए आपको मोटिवेशन की जरूरत होती है। अगर मोटिवेशन नहीं होगा तो आप वजन कम नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले खुद के लिए एक ऐसा टार्गेट सेट करें जिसे आप हासिल भी कर सकें। पहला टार्गेट हासिल करने के बाद दूसरा फिर तीसरा टार्गेट रखें। ऐसा करके आप खुद को प्रेरित करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूमि पेडनेकर
भूमि बताती हैं जब वह वेट लॉस डायट पर थीं तो उन्होंने घी से लेकर बटर और बटरमिल्क तक सबकुछ खाया और पीया लेकिन एक चीज जिससे उन्होंने पूरी तरह से दूरी बना ली थी वह थी- चीनी। अगर आप चीनी बंद कर दें तो समझिए वजन कम करने की आधी लड़ाई आपने ऐसे ही जीत ली।
विज्ञापन
5 of 5
Bhumi Pednekar
भूमि की मानें तो अपनी डाइट चार्ट में चीट मील को भी जरूर शामिल करें। हफ्ते में 1 दिन डाइट से अलग हटकर अपनी पसंद का कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं। ऐसा करने से आपकी फूड क्रेविंग्स कंट्रोल में रहेंगी। एक बात का खास ख्याल रखें कि जब आपके सामने आपका फेवरेट फूड आए तब आप ओवरइटिंग न करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।