फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस की समस्या से रहते हैं परेशान तो आज से बदलें ये आदतें

Fri, 16 Aug 2019 05:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 16 Aug 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
reduce gas problem avoid these habits and follow this natural tips
आजकल की दिनचर्या ऐसी हो गई है कि शरीर की बहुत सारी गतिविधियां ही रुक गई हैं। रोज सुबह उठकर दफ्तर जाना और वहां पर दिनभर बैठे रहना। भूख लगने पर कुछ भी तीखा चटपटा, तला भोजन करना। इसके अलावा समय का ध्यान न देना। इन सब वजहों से पेट में गैस की समस्या होना तो तय है और आजकल कामकाजी लोगों के बीच ये समस्या आम हो गई है। लेकिन अगर अपनी दिनभर की कुछ आदतों में सुधार कर लिया जाए तो इन सबसे मुक्ति मिल सकती है। तो आइए जानें वो कौन सी आदतें हैं जिन पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

 

reduce gas problem avoid these habits and follow this natural tips
क्यों होती है पेट में गैस की समस्या
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि दफ्तरों में बैठ कर काम करने वालों के लिए ये समस्या आम है। गैस बनने की मुख्य वजह ज्यादा देर तक बैठे रहना है। इसके साथ ही तनाव के कारण भी गैस बनने लगती है।

 

reduce gas problem avoid these habits and follow this natural tips
घंटो बैठकर न करें काम
दफ्तर में लगातार एक घंटे से ज्यादा देर बैठकर काम न करें। बीच-बीच में उठकर टहलने से पेट को तो राहत मिलेगी। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी और आंखों को भी राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
reduce gas problem avoid these habits and follow this natural tips
- फोटो : pixa
लंच के बाद थोड़ा टहलें
खाना खाने के बाद तुरंत कुर्सी पर न बैठे। थोड़ा टहल लें। ऐसा करने से नींद भी नहीं आएगी और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी। इसके साथ ही पेट में गैस की समस्या भी नही होगी।

 

विज्ञापन
reduce gas problem avoid these habits and follow this natural tips
नींबू पानी पिएं
खाना खाने के बाद नींबू पानी पिएं। ये शरीर में मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रखता है। इसके अलावा गैस की समस्या से निजात पाना है तो थोड़े से पपीते काट कर टिफिन में ले जाएं। इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनेगी और भोजन को पचने में मदद मिलेगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed