फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टडी का दावा- स्वास्थ्य के लिए अच्छी है रेड वाइन, डिप्रेशन और घबराहट को करती है दूर

Thu, 01 Aug 2019 11:31 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 01 Aug 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
red wine shows promise in treating depression and anxiety
depression - फोटो : social media

एक नए अध्ययन का कहना है कि रेड वाइन में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। रेड वाइन डिप्रेशन और घबराहट को दूर करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ बुफेलो के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में रेड वाइन को एंटी-स्ट्रेस बताया है। अध्ययन में कहा गया है कि ब्रेन में डिप्रेशन पैदा करने वाले एंजाइम को रेड वाइन खत्म कर देती है। हालांकि रेड वाइन का मतलब यह नहीं है कि शोधकर्ताओं ने शराब को भी एंटी-स्ट्रेस बताया है।

red wine shows promise in treating depression and anxiety
depression
इस अध्ययन में बताया गया है कि रेड वाइन में रेसवेराट्रोल यौगिक होता है। इस यौगिक का स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। दरअसल, रेसवेराट्रोल वह यौगिक होता है जो कि अंगूर और जामुन में पाया जाता है और रेड वाइन अंगूर और जामुन के मिश्रण से तैयार होती है।
 
red wine shows promise in treating depression and anxiety
Depression
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि रेसवेराट्रॉल स्ट्रोल हार्मोस को प्रभावित करता है और इंसान के अवसाद को दूर करता है।  दरअसल, अवसाद के लिए कोर्टीकोस्ट्रोन हार्मोन जिम्म्दार होता है और रेड वाइन इस हार्मोन को प्रभावित कर, स्ट्रेस को दूर करती है। अध्ययन से जुड़े यींग लू का कहना है कि नए निष्कर्ष के जरिए अवसाद और घबराहट का बेहतर इलाज हो पाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
red wine shows promise in treating depression and anxiety
depression - फोटो : pexels.com
अमेरिका के डिप्रेशन असोसिएशन का कहना है कि घबराहट और अवसाद की वजह से हर साल 4 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं। यह शोध मेडिकल जर्नल ऑफ न्यूरोफार्मोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed