फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूत्र में झाग दिखाई देना है इस बीमारी का संकेत, विशेषज्ञ बताते हैं ये कारण

Mon, 19 Apr 2021 02:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 19 Apr 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
reasons for foam in urine in hindi
प्रारंभिक लक्षण के रुप में मूत्र में झाग दिखाई देता है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Nirmesh Agrawal


डॉ. निर्मेश अग्रवाल, डायबिटीज रोग विशेषज्ञ,

सिद्धि विनायक डायबिटीज सेंटर, रायपुर

डिग्री- एम.बी.बी.एस, पी.जी.डी

अनुभव-पांच वर्ष

मूत्र की मात्रा, रंग और गंध से हमारी सेहत में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत मिलता है। मूत्र का असामान्य रंग कई अलग-अलग स्थितियों, संक्रमण, बीमारी, दवाओं या आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का परिणाम हो सकता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को प्रारंभिक लक्षण के रुप में मूत्र में झाग दिखाई देता है। अगली स्लाइड्स से जानिए क्यों आने लगता है मूत्र में झाग। 

 

reasons for foam in urine in hindi
शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है - फोटो : सोशल मीडिया

डायबिटीज के कारण मूत्र में झाग बनना कैसे संभव है?
डायबिटीज लंबे समय तक क़ायम रहने वाली बीमारी है, और खून में शर्करा की मात्रा बहुत अधिक हो जाने पर यह समस्या उत्पन्न होती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का प्रभावी रूप से उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसा होने पर शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है। शरीर की किडनियाँ खून को साफ करने तथा गंदगी को बाहर निकालने के लिए जिम्मेदार होती हैं, और शर्करा (शुगर) की अतिरिक्त मात्रा इस अतिरिक्त तरल पदार्थ के जरिए फिल्टर होती है। यही अतिरिक्त शर्करा (शुगर) फिर मूत्र के जरिए बाहर निकलती है, जिससे मूत्र में झाग बनता है, या यहां तक कि इससे मीठी या फल की गंध आती है।

 

reasons for foam in urine in hindi
थकान और सुस्ती - फोटो : social media

मूत्र में झाग बनने के अलावा डायबिटीज के अन्य प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं: 

-लगातार पेशाब आना

-बार-बार प्यास लगना या भूख लगना

-थकान और सुस्ती

-धुंधला दिखाई देना

-हाथों एवं पैरों में झुनझुनी और सुन्नता

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
reasons for foam in urine in hindi
यह समस्या डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत आम है - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में मूत्र में झाग बनने की समस्या 
टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज में, लोगों को कई कारणों से मूत्र में झाग बनने की समस्या का अनुभव हो सकता है। यह समस्या डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत आम है लेकिन इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। कुछ लोगों के लिए मूत्र में झाग बनना डायबिटीज का पहला संकेत हो सकता है। 

 

विज्ञापन
reasons for foam in urine in hindi
डायबिटीज की वजह से किडनी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है - फोटो : social media

किडनी की गंभीर बीमारी
डायबिटीज से पीड़ित लगभग 4 में से 1 वयस्क को किडनी की बीमारी होती है। डायबिटीज की वजह से किडनी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिससे किडनी की गंभीर बीमारी हो सकती है। किडनी की बीमारी वाले लोगों के मूत्र में प्रोटीन मौजूद हो सकता है, और मूत्र में प्रोटीन की मौजूदगी के कारण मूत्र में झाग बन सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed