फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: सामने आए ब्लैक फंगस के अति दुर्लभ मामले, इन अंगों को पहुंचा रहे हैं नुकसान

Sun, 23 May 2021 05:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 23 May 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
rarest cases of intestinal black fungus found in delhi
ब्लैक फंगस के दुर्लभ मामलों की पुष्टि (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

देश में कोरोना संक्रमण से मचे हाहाकार के बीच म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देखते ही देखते इस फंगल संक्रमण ने महामारी का रूप ले लिया है। अब तक देश में करीब 9 हजार से ज्यादा लोग इस घातक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। विशेषज्ञ मानते रहे हैं कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक है। सामान्य रूप से यह फंगस आंखों, मस्तिष्क या फेफड़ों को प्रभावित करता है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में कुछ ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जिसमें इस संक्रमण का असर छोटी आंत पर देखने को मिला है। ऐसे में यह सवाल खड़े हो गए है कि क्या ब्लैक फंगस शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है?

rarest cases of intestinal black fungus found in delhi
इंटस्टाइनल ब्लैक फंगस के मामले सामने आए - फोटो : pixabay

इंटस्टाइनल ब्लैक फंगस
राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल में ऐसे दो मरीजों के मामले सामने आए हैं जिनमें इंटस्टाइनल ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इसमें से एक रोगी को पहले स्टेरॉयड नहीं दिया गया था। विशेषज्ञ कोविड के दौरान स्टेरॉयड के इस्तेमाल को ब्लैक फंगस के प्रमुख कारणों में से एक मानते हैं।


rarest cases of intestinal black fungus found in delhi
शरीर के विभिन्न अंगों को क्षति पहुंचा सकता है संक्रमण - फोटो : Social media

कई अंगों के लिए खतरनाक है ब्लैक फंगस संक्रमण
अमर उजाला से बातचीत के दौरान छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ चौधरी बताते हैं कि म्यूकोरमाइकोसिस शरीर के विभिन्न अंगों को क्षति पहुंचा सकता है। सामान्य तौर पर यह दो प्रकार को होता है। पहला, राइनो ऑर्बिटल सेरेब्रल म्यूकोरमाइकोसिस जो नाक, आंख, मुंह और मस्तिष्क को प्रभावित करता है, जबकि दूसरा पल्मोनरी म्यूकोरमाइकोसिस जो श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। यह फंगस जठरांत्र मार्ग, आंत, त्वचा और अन्य अंगों को भी संक्रमित कर सकता है, लेकिन ऐसे मामले दुर्लभ होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rarest cases of intestinal black fungus found in delhi
छोटी आंत में संक्रमण का पता चला - फोटो : iStock
क्या लक्षण देखे गए
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों रोगियों को पेट में हल्का दर्द था। सीटी स्कैन में छोटी आंत में एक छिद्र का पता भी चला है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों मरीजों की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। इसमें से 69 वर्षीय व्यक्ति को कोविड के इलाज के समय स्टेरॉयड दिया गया था, जबकि दूसरे को इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
rarest cases of intestinal black fungus found in delhi
अंग प्रत्यारोपण वाले रोगियों को खतरा अधिक - फोटो : social media

अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक दोनों रोगियों की प्रतिरक्षा-क्षमता कमजोर पाई गई है। आमतौर पर अंग प्रत्यारोपण वाले रोगियों में इंटस्टाइनल ब्लैक फंगस के मामले हो सकते हैं। सर गंगा राम अस्पताल में इस तरह के मामले वाले रोगियों में कोविड के साथ इंटस्टाइनल ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 


------
नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्टस और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ चौधरी के सुझावों के आधार पर तैयार किय गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें तथा किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed