{"_id":"609156c7eb6654678815d164","slug":"ramadan-food-tips-food-tips-for-ramadan-in-corona-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramadan food tips: रमजान में इन चीजों का करें सेवन, कोरोनाकाल में शरीर रहेगा एकदम स्वस्थ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Ramadan food tips: रमजान में इन चीजों का करें सेवन, कोरोनाकाल में शरीर रहेगा एकदम स्वस्थ
इस्लाम के कैलेंडर में रमजान को सबसे पाक महीना माना जाता है। दुनिया भर में मुसलमान 29 से 30 दिनों के लिए दिन का रोजा रखते हैं। इस साल के रमजान की एक अच्छी बात यह है कि इससे न केवल वजन कम करने में मदद तो मिल ही रही है, बल्कि रोजा रखने की वजह से होने वाली थकावट से भी बचा जा सकता है क्योंकि हम सब घर पर ही हैं, हमें प्यास कम लगेगी। फिर भी ऐसी बहुत सी सेहतमंद खाने की चीजें हैं जो रोजा रखने के दौरान हमारी ताकत को सही बनाए रखने में मदद कर सकती हैं और कोरोनाकाल के दौरान हमें स्वस्थ रखती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए इस वर्ष रमजान में किन चीजों का सेवन करना लाभदायक है।
2 of 7
सब्जियाँ, फल, दही, सूप
- फोटो : Social media
तरल पदार्थ
ढेर सारी पीने वाली चीजें लेना और रसीली चीजें खाना जैसे कि सब्जियाँ, फल, दही, सूप और स्टू का सेवन दिनभर शरीर में होने वाली तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने और भरपूर पानी के साथ अगले दिन का रोजा शुरू करने में हमारी सहायता करता है।
3 of 7
शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखते हैं
- फोटो : social media
दूध से बनी चीजों का सेवन
पानी, दूध, फलों का रस या स्मूदी जरूरत से ज्यादा चीनी या ज्यादा कैलोरी के बिना ही शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखते हैं। ऐसी चीजें जो दूध से बनी होती हैं और फल ताकत को बढ़ाने के लिए कुदरती पोषक तत्व देते हैं और इनमें चीनी भी कम होती है इसलिए इनका सेवन करें। रोजा तोड़ने के बाद चीनी मिलायी हुई चीजें पीने से बचें क्योंकि ये शरीर में कैलोरी और चीनी के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिसके चलते वजन बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं
- फोटो : Pixabay
इन फलों का करें सेवन
तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, स्ट्रॉबेरी, अँगूर, आड़ू, नाशपाती, अनानास, संतरे, सेब, केले जैसे फल कुदरती मिठास के साथ ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं और त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
फोलेट और ए, सी और के जैसे विटामिन भी होते हैं
- फोटो : Pixabay
इन सब्जियों का करें सेवन
टमाटर, खीरा, हरी पेपरिका, सेलरी जैसी सब्जियों में पानी की तादाद ज्यादा होती है। इसमें फोलेट और ए, सी और के जैसे विटामिन भी होते हैं। दूसरी हरी सब्जियां पोषक तत्वों के स्तर को बढ़ाने के लिए बेहद अच्छी होती हैं इसलिए सब्जियों में इनको प्राथमिकता दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।