फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाइपोथर्मिया ने ले ली राजस्थान में कई बच्चों की जान, जानिए इस बीमारी के लक्षण और बचाव के बारे में

Mon, 06 Jan 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 06 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
rajasthan kids died from hypothermia symptoms and treatment of hypothermia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के कोटा स्थित एक सरकारी अस्पताल में एक महीने में 105 बच्चों के मौत के बाद राज्य सरकार ने एक जांच दल गठित किया था। जांच दल के रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि इन बच्चों की मौत हाइपोथर्मिया के कारण हुई है। बता दें कि हाइपोथर्मिया शरीर के लिए एक तरह से आपात स्थिति होती है। शरीर का तापमान जब 35 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है तो हाइपोथर्मिया की स्थिति उत्पन्न होती है। स्वस्थ शरीर के लिए सामान्य तापमान हमेशा 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए जबकि नवजात शिशु के शरीर का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। हाइपोथर्मिया की स्थिति इतनी खतरनाक होती है कि अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो तो यह जानलेवा हो सकती है। आइए जानते हैं हाइपोथर्मिया के बारे में विस्तार से...

rajasthan kids died from hypothermia symptoms and treatment of hypothermia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइपोथर्मिया के लक्षण

  • सांस में धीमापन
  • बेहोशी
  • कमजोरी
  • घबराहट होना
  • थकान महसूस होना
  • शिशुओं का चेहरा लाल और त्वाता ठंडी पड़ जाती है।
rajasthan kids died from hypothermia symptoms and treatment of hypothermia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइपोथर्मिया के दौरान क्या होता है?

खासकर सर्दियों के मौसम में हाइपोथर्मिया के मामले देखने को मिलते हैं। इस स्थिति में शरीर का तापमान गिरने लगता है। बच्चों और बुजुर्गों के शरीर का तापमान जब बहुत कम हो जाता है तो हार्ट, नर्वस सिस्टम समेत कई अंग ढंग से काम नहीं करते हैं। हाइपोथर्मिया शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan kids died from hypothermia symptoms and treatment of hypothermia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइपोथर्मिया के कारण

हाइपोथर्मिया की स्थिति उस समय उत्पन्न होती है जब शरीर तेजी से गर्मी खो देता है। इस स्थिति का सबसे आम कारण ठंड का मौसम है। इसके अलावा ठंडे पानी में रहने के कारण भी यह स्थिति पैदा होती है।

विज्ञापन
rajasthan kids died from hypothermia symptoms and treatment of hypothermia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बचाव के तरीके

  • ठंड से बचने के लिए खूब कपड़े पहनें जिससे कि शरीर गर्म रहे।
  • वॉर्म कूलर के सीधे एक्सपोजर से बचें।
  • ठंड के मौसम में घर से बाहर निकलते वक्त आपके शरीर के हर अंग पूरी तरह से ढका हुए हो।
  • अगर आप काफी थके हुए हैं तो आराम कर लें क्योंकि थकान के दौरान खुद को गर्म रखना थोड़ा मुश्किल होता है।
  • हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें ताकि स्थिति ज्यादा खराब न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed