{"_id":"583fb7f54f1c1b0f1ede73be","slug":"quitting-sweet-can-help-in-menopause","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेनोपॉज की दिक्कतों को बढ़ा देगा मीठे का शौक, संभल कर खाएं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
मेनोपॉज की दिक्कतों को बढ़ा देगा मीठे का शौक, संभल कर खाएं
Thu, 01 Dec 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो मीठे का शौक सभी को होता है लेकिन कभी कभी मीठे का शौक आपकी तकलीफों को बढ़ा देता है। अगर महिलाएं मीठा खाना कम कर दें तो उन्हें मेनोपॉज की तकलीफ से निजात मिल सकती है।
मेनोपॉज की दिक्कतों को बढ़ा देगा मीठे का शौक, संभल कर खाएं
2 of 5
ये कहना है ब्रिटेन के न्यूज चैनल स्काई न्यूज की एंकर के बुरले का। उन्होंने बताया कि वह शुरू से मीठे की शौकीन रही हैं। मीठा छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन यूएस चुनाव के दौरान उन्होंने ये कदम उठाया। उन्होंने मीठा छोड़, डाइट में दलिया, अंडे, टोस्ट, दही और, मेवे आदि खाना शुरू किया।
मेनोपॉज की दिक्कतों को बढ़ा देगा मीठे का शौक, संभल कर खाएं
3 of 5
वह डिनर में सिर्फ सलाद लेती थी। उनका कहना है कि अगर वह मीठा खाना छोड़ सकती हैं तो दूसरे भी ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने बताया, 'मीठा छोड़ने के बाद दो चीजें बदलीं। पहला- नवंबर में मैं 56 साल की हो गई। मुझे महसूस हुआ कि चीजें सिर्फ एक ही तरह से जा सकती हैं। मैं अभी भी पहले की तरह नाचना चाहती थीं। मीठा छोड़ने से मैं पहले से बहुत पतली हो गई और मेरे अंदर एनर्जी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेनोपॉज की दिक्कतों को बढ़ा देगा मीठे का शौक, संभल कर खाएं
4 of 5
दूसरा, मैं इस डाइट पर जाने से पहले कार्डिओलॉजिस्ट असीम मल्होत्रा से मिली थी। उन्होंने मुझे बताया कि किस तरह मीठा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने मीठे की तुलना सिगरेट से की और कहा कि ये भी एक प्रकार की निकोटिन है। इसकी भी बहुत बुरी लत लग जाती है। उनके कहने पर मैंने मीठा छोड़ दिया, शुरू में मुझे सिर दर्द होता था और चक्कर आते थे लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। मुझे इसकी आदत पड़ गई।'
विज्ञापन
मेनोपॉज की दिक्कतों को बढ़ा देगा मीठे का शौक, संभल कर खाएं
5 of 5
बुरले ने बताया कि वह एक सकरात्मक सोच रखने वाली महिला हैं। इसलिए उन्हें मीठा छोड़ना मुश्किल नहीं लगा। उन्होंने मेनोपॉज के समय भी यही डाइट रखी और इससे होने वाली तकलीफों से उन्हें निजात मिली। ऐसा करने से उन्होंने अपना वजन तो कम किया ही है साथ ही में अब वे बहुत स्वस्थ महसूस करती हैं। उन्हें हाई बल्ड प्रेशर की समस्या थी जो अब दूर हो गई है। उनका कहना है कि उनके बेटे ने भी उनमें ये फर्क देखा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।