फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: इन कारणों से एक समय दाल जरूर खाने की सलाह देते हैं विशेषज्ञ, जानिए इसके क्या लाभ हैं?

Sat, 23 Apr 2022 04:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Apr 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
pulses health benefits and nutrition value, You Must eat Once in a Day
आहार में दाल शामिल करने के फायदे - फोटो : iStock

बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक माना जाता है। आहार में कई तरह की सब्जियों, फल और पोषकता से भरपूर चीजों को शामिल करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को रोजाना एक समय दाल जरूर खाना चाहिए। दालें, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन्स के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जिनकी शरीर को रोजाना नियत मात्रा में आवश्यकता होती है। दाल का सेवन करके आप शरीर के लिए आवश्यक न्यूट्रियंट्स की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। 



आहार में चना, तूर, मसूर, मूंग जैसे दालों को जरूर शामिल करें। शोध से पता चलता है कि ये दालें प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में मदद कर सकती हैं। प्रोटीन, मांसपेशियों के निर्माण, शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए काफी आवश्यक पोषक तत्व है। बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास के लिए भी दालों को काफी फायदेमंद बताया गया है। भोजन में एक समय दाल को जरूर शामिल करें। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

pulses health benefits and nutrition value, You Must eat Once in a Day
दालों की पोषकता - फोटो : istock

कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर

दालें प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत हैं। पोषक तत्वों की विविधता आपके संतुलित आहार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काफी आवश्यक है। दालों में प्रोटीन और फाइबर का मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ, मांसपेशियों के निर्माण और भोजन के पाचन को सुधारने में काफी सहायक है। दालें, आयरन की भी पूर्ति करती हैं। ऊर्जा के उत्पादन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में इनका सेवन आपके लिए विशेष लाभप्रद है।

pulses health benefits and nutrition value, You Must eat Once in a Day
दाल मे स्वाद और पौष्टिकता - फोटो : Istock

शारीरिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक

किशोरावस्था में आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकें। यदि आप शाकाहारी हैं तो कई प्रकार की दालों का सेवन करके प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।  दैनिक आहार में दाल जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करने से बच्चों में कमजोरी को कम करने और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pulses health benefits and nutrition value, You Must eat Once in a Day
हृदय को स्वस्थ रखने वाले उपाय - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों से सुरक्षा

अध्ययनों से पता चलता है कि दालों का सेवन हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर देती है। दालें बहुत पौष्टिक होती हैं, साथ ही इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। यह इसे हृदय रोगियों के लिए स्वस्थ आहार बनाती है। दालें कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाले हृदय रोगों से भी बचाती हैं। अगर आपको हृदय रोग की समस्या है तो भी रोजाना भोजन में दालों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 

विज्ञापन
pulses health benefits and nutrition value, You Must eat Once in a Day
गर्भावस्था में उचित पोषण जरूरी - फोटो : istock

गर्भवती महिलाओं के लिए उचित आहार

दालें फोलेट और आयरन से भरपूर होती हैं जो गर्भवती महिलाओं को उनकी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती हैं। अपने दैनिक आहार में दालों को शामिल करने से स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में न्यूरल ट्यूब दोष को रोकने में भी दालें मदद कर सकती हैं। गर्भवती और शिशु दोनों की सेहत के लिए दाल का सेवन फायदेमंद है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed