फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो रात में नहीं खाते हैं दाल? जान लीजिए क्या हैं इसके नुकसान

Sun, 21 Mar 2021 08:58 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 21 Mar 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
pulses and its time to eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

खाने में दाल न हो तो जैसे कुछ सूना-सूना सा लगता है। स्वाद के साथ दाल को पौष्टिकता से भरपूर आहार के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल खाने के भी कुछ नियम हैं? गलत समय पर दाल खाने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में सभी कुछ खाने के फायदे और उसके तरीकों के बारे में बताया गया है। दाल खाने को लेकर आयुर्वेदाचार्यों का कहना है कि रात के समय में इसका सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि दाल खाने को लेकर विशेषज्ञों के हिसाब से सही समय क्या है?

pulses and its time to eat
dinner party

रात के समय क्यों नहीं खाना चाहिए दाल
विशेषज्ञों की मानें तो भोजन की तासीर के हिसाब से ही उसके सेवन के समय को तय किया जाता है। नियमों के सही से पालन न करने पर शरीर में वात, पित्त और कफ के असंतुलन का खतरा रहता है। रात के समय हमेशा हल्के भोजन का ही सेवन करना चाहिए। चूंकि दाल भारी होती है और रात में खाना खाने के बाद अक्सर जल्दी ही हम सोने के लिए चले जाते हैं ऐसे में शरीर दाल का पाचन सही से नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के होने का खतरा बना रहता है। रात में हमेशा हल्के भोजन करने के बाद कुछ देर तक टहलना जरूर चाहिए, जिससे इनका पाचन ठीक तरीके से हो सके।

pulses and its time to eat
fe - फोटो : Getty Images
दाल खाने के फायदे
दाल खाने से हमारे शरीर के लिए आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। दाल को प्रोटीन और कई प्रकार के विटामिन्स का बेहतर स्रोत माना जाता है। इसके अलावा दालों को आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का भी खजाना माना जाता है। इन सभी पोषक तत्वों की मौजूदगी शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pulses and its time to eat
pulses

किस दाल के क्या फायदे होते हैं?

  • चने के दाल में वसा की मात्रा कम होती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है।
  • मूंग की दाल में आयरन और पोटैशियम की अधिक मात्रा में होता है। पाचन की समस्या वाले लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
  • अरहर की दाल में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यह प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed