फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: धूम्रपान से भी खतरनाक है ये गड़बड़ आदत, ज्यादातर युवा इसके शिकार, इससे समय से पहले मृत्यु का भी खतरा

Thu, 26 Oct 2023 07:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Oct 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
prolonged sitting health risks know how What are the negative effects of sedentary lifestyle
लंबे समय तक बैठे रहने के नुकसान - फोटो : istock

लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली मानी जाती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के लिए ये एक प्रमुख कारक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय के साथ डायबिटीज, हृदय रोग और शरीर में इंफ्लामेशन से संबंधित समस्याओं का जोखिम युवा आबादी में अधिक देखा जा रहा है, ये बीमारियों न सिर्फ आपकी उम्र के कम करती हैं, साथ ही समय से पहले मृत्यु का कारण भी बन सकती हैं।



शोधकर्ता कहते हैं, धूम्रपान और शराब का सेवन सेहत के लिए गंभीर दुष्प्रभावों वाला माना जाता रहा है, पर लंबे समय तक बैठे रहने की आदत भी इसी तरह से सेहत के लिए खतरनाक है। ये शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ाती है जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है।

आइए जानते हैं कि लॉन्ग सिटिंग की आदत कितनी खतरनाक है और इससे किस प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं?

prolonged sitting health risks know how What are the negative effects of sedentary lifestyle
ज्यादा देर तक बैठे रहना नुकसानदायक - फोटो : istock

गतिहीन जीवनशैली और इसके गंभीर दुष्प्रभाव

डॉक्टर कहते हैं, गतिहीन जीवनशैली आपकी सेहत के सबसे बड़ा दुश्मन है और लंबे समय तक बैठे रहने से इसका जोखिम और भी अधिक हो सकता है। दिन के दौरान आप जितना अधिक बैठे रहते हैं, स्वस्थ जीवन के लिए ये उतना ही खतरनाक प्रवृत्ति है। गतिहीन जीवनशैली वाले लोगों में वजन बढ़ने, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग विकसित होने के साथ और अवसाद-चिंता की समस्या अधिक देखी जाती रही है।

अगर आप दिन में 6-8 घंटे लगातार बैठे रहते हैं तो ये आपमें समय से पहले मृत्यु के खतरे को भी बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है।

prolonged sitting health risks know how What are the negative effects of sedentary lifestyle
लॉन्ग सिटिंग के नुकसान - फोटो : istock

समय से पहले मौत का खतरा

ज्यादा देर तक बैठना या सेंडेंटरी लाइफस्टाल, सेहत के लिए किस प्रकार से हानिकारक हो सकती है, इसको समझने के लिए शोधकर्ताओं ने बैठने के समय और गतिविधि के स्तर वाले 13 अध्ययनों का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि जो लोग बिना किसी शारीरिक गतिविधि के दिन में आठ घंटे से अधिक समय तक बैठे रहते हैं, उनमें मोटापा और समय से पहले मृत्यु का कारण बनने वाली बीमारियों का जोखिम अधिक हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादा देर बैठने की आदत मौजूदा समय में तेजी से बढ़ने वाली कई बीमारियों के लिए भी प्रमुख कारक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
prolonged sitting health risks know how What are the negative effects of sedentary lifestyle
डायबिटीज के जोखिम कारक - फोटो : iStock

डायबिटीज के हो सकते हैं शिकार

अध्ययनों से पता चला है कि लगातार लेटे रहने से भी आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है, इससे आपका रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का जोखिम रहता है। शोध में पाया गया कि जो लोग अधिक समय बैठकर बिताते हैं उनमें मधुमेह का खतरा 112 प्रतिशत अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मधुमेह गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसका जोखिम सभी उम्र के लोगों में बढ़ रहा है। मधुमेह की समस्या कई अन्य बीमारियों जैसे हृदय रोग और इंफ्लामेशन के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

विज्ञापन
prolonged sitting health risks know how What are the negative effects of sedentary lifestyle
हृदय रोगों का बढ़ता खतरा - फोटो : istock

हृदय रोगों का जोखिम कारक

हृदय रोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक हैं और अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो आपके हृदय रोगों के शिकार होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। अध्ययन में पाया गया कि जो पुरुष सप्ताह में 23 घंटे से अधिक टेलीविजन देखते हैं या बैठे रहते हैं उनमें हृदय रोगों के विकसित होने और इससे मरने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में 64 प्रतिशत अधिक हो सकता है। ये दिल का दौरा या स्ट्रोक होने के खतरे को 147 प्रतिशत तक बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Long sitting linked to an early death

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed