फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: तंत्रिकाओं से लेकर हार्ट-बीट ठीक रखने के लिए जरूरी है पोटैशियम, आपके आहार में है इसकी मात्रा?

Tue, 30 Jan 2024 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Jan 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
potassium rich diet is linked to many powerful health benefits know Sources of Potassium
पोटैशियम वाली चीजें - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए आहार का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे भोजन में वो सारी चीजें होनी चाहिए जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। आहार की पौष्टिकता में सुधार करके कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।



शरीर के तमाम कार्यों के लिए पोटैशियम बहुत आवश्यक तत्व माना जाता है, क्या आपके आहार में इसकी मात्रा है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए पोटैशियम एक अति आवश्यक पोषक तत्व है। ये तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने से लेकर हार्ट-बीट ठीक रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, मांसपेशियों में लचीलेपन को बनाए रखने में सहायक है। इसकी शरीर में कमी हो जाए तो कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।

potassium rich diet is linked to many powerful health benefits know Sources of Potassium
तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने वाले तत्व - फोटो : istock

पोटैशियम कई प्रकार से शरीर के लिए जरूरी

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, पोटैशियम शरीर के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। यह शरीर में तरल पदार्थ को नियंत्रित करने, तंत्रिका संकेत भेजने और मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर में लगभग 98% पोटैशियम आपकी कोशिकाओं में पाया जाता है। 

ये खनिज, तंत्रिका तंत्र के कार्यों के लिए बहुत जरूरी है। तंत्रिका तंत्र ही आपके मस्तिष्क और शरीर के बीच संदेश भेजते हैं। रक्त में पोटेशियम के स्तर में कमी से शरीर की तंत्रिका आवेग उत्पन्न करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

potassium rich diet is linked to many powerful health benefits know Sources of Potassium
हार्ट के लिए जरूरी है पोटैशियम - फोटो : Pixabay

हार्ट की समस्या और आर्थराइटिस से बचाव

पोटैशियम आपके हार्ट को ठीक से काम करते रखने के लिए भी आवश्यक तत्व है। हाई ब्लड प्रेशर को हार्ट के लिए सबसे समस्याकारक माना जाता है। पोटैशियम युक्त आहार, शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकालने में मदद करके रक्तचाप को कम करने में सहायक है। पोटैशियम की कमी से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है।

इसके साथ पोटैशियम को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि पोटेशियम युक्त आहार मूत्र के माध्यम से अतिरिक्त कैल्शियम को बाहर निकलने से रोकने में सहायक है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिमों को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
potassium rich diet is linked to many powerful health benefits know Sources of Potassium
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

कितनी मात्रा में पोटैशियम जरूरी?

डाइटिशियन बताते हैं, शरीर के लिए 3,400mg पोटैशियम की मात्रा पर्याप्त हो सकती है। आहार के माध्यम से आसानी से इसकी पूर्ति कर सकते हैं। पशुओं और प्लांट बेस्ड दोनों प्रकार के आहार में पोटैशियम होता है। पौष्टिक चीजों की मात्रा बढ़ाकर शरीर के लिए दैनिक पोटैशियम आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों में ये अधिक मात्रा में पाया जाता है?

विज्ञापन
potassium rich diet is linked to many powerful health benefits know Sources of Potassium
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Pixabay

किन चीजों का करें सेवन?

आहार की कई चीजें पोटैशियम से भरपूर होती हैं। सूखे फल (किशमिश, खुबानी) सेम, दाल, आलू, पालक, ब्रोकली और एवोकाडो के सेवन से शरीर के लिए आसानी से पोटैशियम की पूर्ति की जा सकती है। डेयरी उत्पाद और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आसानी से ये पोषक तत्व प्राप्त हो सकता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed