Post Dengue Weakness Remedy: डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो सिर्फ बुखार तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि ठीक होने के बाद भी शरीर को लंबे समय तक कमजोर बनाए रखती है। इस बीमारी के दौरान शरीर में प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरता है और शरीर में पानी, ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है। यही कारण है कि डेंगू से उबरने के बाद भी लोगों को अक्सर थकान, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और भूख न लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
तेजी से और पूरी तरह से ठीक होने के लिए, सही खान-पान का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ऐसे चार सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप अपनी पोस्ट-डेंगू डाइट में शामिल कर कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
2 of 6
नारियल पानी
- फोटो : Freepik.com
नारियल पानी
डेंगू के बाद रिकवरी के लिए सबसे जरूरी है शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखना। ऐसे में, नारियल पानी एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और बुखार के दौरान हुई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
नारियल पानी पेट के लिए भी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है, जिससे यह रिकवरी के दौरान होने वाली गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाता है।
3 of 6
डेंगू से ठीक होने के बाद रिकवर होने के लिए पपीता
- फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता
डेंगू में प्लेटलेट्स का गिरना एक बड़ी चिंता होती है। इस समस्या से निपटने के लिए पपीता बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीता फल के रूप में बहुत पौष्टिक होता है। यह विटामिन ए, सी और ई का अच्छा स्रोत है और इसमें पैपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें-
Acidity: क्या आपको भी अक्सर होती है एसिडिटी की समस्या? अपनाएं ये चार घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
4 of 6
हरी पत्तेदार सब्जियां
- फोटो : freepik
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां भी डेंगू से रिकवरी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। पालक, मेथी, और चुकंदर के पत्ते जैसी सब्जियों में आयरन, विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
ये भी पढ़ें-
Health Tips: छोटा कदम पर बड़े फायदे, आहार में कॉपर वाली चीजें जरूर करें शामिल; जानिए इसके लाभ
5 of 6
ड्राई फ्रूट्स
- फोटो : Freepik.com
ड्राई फ्रूट्स
डेंगू के बाद कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, खजूर और किशमिश एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये ऊर्जा का एक केंद्रित स्रोत होते हैं और इनमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। विशेषतौर पर बादाम और अखरोट दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें आप नाश्ते में या दिन के बीच में स्नैक के रूप में ले सकते हैं ताकि शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहे।