Home Remedies For Acidity: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और तनाव के कारण एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति कभी न कभी सीने और गले में होने वाली जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने की परेशानी से जूझता है। एसिडिटी, जिसे मेडिकल भाषा में एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज भी कहते हैं, तब होती है जब पेट का एसिड ऊपर की ओर भोजन नली में वापस आ जाता है।
यह एक असहज स्थिति होती है जो अगर लंबे समय तक बनी रहे तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि इस समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए कई सरल और प्रभावी घरेलू उपाय मौजूद हैं, जो आपके किचन में आसानी से मिल जाते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
पेट की समस्या
- फोटो : Freepik.com
एसिडिटी की समस्या को समझने से पहले इसके कारणों को जानना जरूरी है। यह मुख्य रूप से पेट में बनने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण होती है। इसके प्रमुख कारणों में मसालेदार, तला हुआ और तैलीय भोजन का अधिक सेवन, खाने के बाद तुरंत लेट जाना, देर रात खाना, धूम्रपान, शराब, अत्यधिक चाय या कॉफी का सेवन और तनाव शामिल हैं। इन कारणों को ध्यान में रखकर हम जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा जब पेट में एसिडिटी हो जाए तो तुरंत राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Health Tips: छोटा कदम पर बड़े फायदे, आहार में कॉपर वाली चीजें जरूर करें शामिल; जानिए इसके लाभ
3 of 6
सौंफ का पानी
- फोटो : Adobe Stock
सौंफ
एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए सौंफ एक बेहतरीन उपाय है। सौंफ में ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और पेट में गैस व सूजन को कम करते हैं। इसका सेवन लार के उत्पादन को बढ़ाता है, जो बेहतर पाचन में सहायक होता है। एसिडिटी होने पर आप एक चम्मच सौंफ को सीधे चबा सकते हैं या फिर सौंफ को पानी में उबालकर 'सौंफ का पानी' भी पी सकते हैं।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
ठंडा दूध
इसके अलावा, ठंडा दूध भी बहुत कारगर है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट के अतिरिक्त एसिड को अवशोषित करके उसे बेअसर करने में मदद करता है। सीने में जलन होने पर एक गिलास ठंडा और बिना चीनी वाला दूध पीने से तुरंत आराम मिलता है। लेकिन, बार-बार एसिडिटी की समस्या होने पर दूध पीना सही नहीं होता है। अगर इसके बावजूद भी एसिडिटी की समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
5 of 6
केला
- फोटो : Freepik.com
केला
एसिडिटी को दूर करने के लिए केला भी एक सरल और प्रभावी उपाय है। केला पेट के एसिड को शांत करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्या को कम करने सहायक होते हैं, जो अक्सर एसिडिटी का एक कारण होता है। एसिडिटी महसूस होने पर एक पका केला खाने से तुरंत राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Diabetes: रोज की ये छोटी सी गलती 38% तक बढ़ा देती है डायबिटीज होने का खतरा, हो जाइए सावधान