फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: कोरोना संक्रमण से ठीक होने के एक साल बाद तक भी महसूस हो रही है थकान-कमजोरी, कैसे पाएं राहत?

Tue, 30 Aug 2022 11:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Aug 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
post covid fatigue recovery tips in hindi, long covid fatigue and muscle aches
पोस्ट कोविड की जटिलताओं का खतरा - फोटो : Pixabay

कोरोना का संक्रमण पूरे शरीर की क्षमता को प्रभावित करती है। संक्रमण के दौरान और इससे ठीक होने के बाद भी लोगों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स को भले ही हल्के लक्षणों वाला माना जाता रहा हो पर इससे संक्रमितों में भी लॉन्ग कोविड का खतरा देखा जा रहा है। लॉन्ग कोविड या पोस्ट कोविड, वह स्थिति है जिसमें संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी लंबे समय तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे थकान, कमजोरी, सांस की समस्या और कुछ स्थितियों में हृदय और फेफड़ों की बीमारियों का अनुभव होता रह सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि पिछले साल डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित रह चुके कई लोगों में अब भी पोस्ट कोविड संक्रमण के कारण थकान-कमजोरी की समस्या देखी जा रही है। आमतौर पर लॉन्ग कोविड की दिक्कत संक्रमण से ठीक होने के कुछ महीनों में ही स्वत: ठीक हो जाती है पर कुछ लोगों में इसका असर छह महीने से एक साल तक भी बना रह सकता है।

यदि आप भी कोरोना संक्रमित रह चुके हैं और अब भी पोस्ट कोविड समस्याएं महसूस कर रहे हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से जांच करा के उचित इलाज जरूर प्राप्त करें। इन स्थितियों को अनुपचारित छोड़ देना कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। यदि आपको थकान-कमजोरी महसूस हो रही है तो आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर ऐसी समस्याओं में लाभ पाया जा सकता है?

post covid fatigue recovery tips in hindi, long covid fatigue and muscle aches
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स जरूरी - फोटो : iStock

विटामिन सी-डी का सेवन जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होते रहना स्वाभाविक है। असल में संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में कई प्रकार के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी आ जाती है जिसके कारण आपमें ऊर्जा की कमी बनी रहती है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आहार में विटामिन-सी और डी वाली चीजों को जरूर शामिल करें। सूरज की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत है। कोशिश करें कि आप हर दिन 15-20 मिनट सुबह की धूप में वॉक करें। 

post covid fatigue recovery tips in hindi, long covid fatigue and muscle aches
शरीर को रखें डिहाइड्रेटेड - फोटो : istock

हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें

पोस्ट कोविड की समस्याओं को कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण है। तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाने से थकान और कमजोरी को कम करने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि डिहाइड्रेशन की कमी के कारण कमजोरी और गंभीर स्थितियों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। पोस्ट कोविड जटिलताओं को कम करने के लिए रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीने की आदत बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
post covid fatigue recovery tips in hindi, long covid fatigue and muscle aches
नियमित योगासनों के अभ्यास की जरूरत - फोटो : istock

व्यायाम जरूरी पर इन बातों का रखें ध्यान

शारीरिक फिटनेस को दोबारा प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञ नियमित व्यायाम करने की सलाह देते है, हालांकि पोस्ट कोविड जटिलताओं के कारण अधिक देर तक व्यायाम करने में आपको कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। हल्के स्तर के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कीजिए। वॉक करना, स्ट्रेचिंग जैसे अभ्यास शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के साथ आपकी जटिलताओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक तीव्र गति वाले व्यायाम करने से बचें।

विज्ञापन
post covid fatigue recovery tips in hindi, long covid fatigue and muscle aches
पर्याप्त नींद की आवश्यकता - फोटो : iStock

पर्याप्त नींद जरूरी

थकान-कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम की जरूरत होती है। इसमें भी रात की नींद पूरी करना बहुत आवश्यक है। शोध बताते हैं कि नींद पूरी न होने के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के बढ़ने का जोखिम हो सकता है। यह पोस्ट कोविड जटिलताओं को भी बढ़ावा दे सकती है, इसलिए रोजाना रात में 7-9 घंटे की निर्बाध नींद लेना जरूर सुनिश्चित करें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed