फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej Vrat Rules: गर्भावस्था में हरतालिका तीज का व्रत कैसे करें? गर्भवती रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 30 Aug 2022 06:15 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Aug 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej Vrat Rules In Pregnancy Essential Things Pregnant Women Should Follow During Fasting
गर्भावस्था में हरतालिका व्रत करते समय रखें ये सावधानी - फोटो : amar ujala

Hartalika Teej Vrat Rules: भारत में कई तरह के पर्व व त्योहार होते हैं। इन त्योहारों को मनाने वाले लोग उपवास करते हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए कई उपवास करती हैं। करवा चौथ का व्रत करती हैं। उसी तरह हरतालिका तीज मनाई जाती है। सुहागिनों के लिए हरतालिका तीज काफी खास पर्व होता है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं। इस व्रत को करवा चौथ से भी ज्यादा कठिन माना जाता है। दरअसल, हरतालिका तीज के व्रत को लेकर कई तरह के नियम होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य माना जाता है। हालांकि अगर महिला गर्भवती हो तो इस व्रत के दौरान उन्हें कुछ विशेष सावधानी बरतनी होती है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त को मनाई जा रही है। अगर गर्भावस्था के दौरान महिलाएं हरतालिका तीज का उपवास करने वाली हैं तो कुछ व्रत करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

Hartalika Teej Vrat Rules In Pregnancy Essential Things Pregnant Women Should Follow During Fasting
गर्भवती के लिए उपवास की सावधानियां - फोटो : istock

हरतालिका तीज पर गर्भवती के लिए उपवास करते समय सावधानियां

मान्यताओं के मुताबिक, हरतालिका तीज का व्रत निराहार रखा जाता है, लेकिन गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए निर्जल उपवास नुकसानदायक हो सकता है। साधारण उपवास से गर्भावस्था में मां या बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है लेकिन तीज व्रत में महिलाएं पानी की बूंद भी नहीं पीती। शरीर में पानी की कमी होने से गर्भ में पल रहा शिशु असहज महसूस करने लगता है।

Hartalika Teej Vrat Rules In Pregnancy Essential Things Pregnant Women Should Follow During Fasting
निराहार व्रत न रखें - फोटो : istock

निराहार व्रत न रखें

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। निर्जला उपवास गर्भावस्था में नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर गर्भवती हैं तो इस साल हरतालिका तीज पर फलाहार व्रत कर सकती हैं। खाली पेट न रहें, बल्कि समय समय पर फलों और व्रत के आहार का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej Vrat Rules In Pregnancy Essential Things Pregnant Women Should Follow During Fasting
निर्जलीय न रखें - फोटो : pixabay

निर्जलीय न रखें

सामान्यतौर पर हरतालिका तीज पर महिलाएं पानी भी ग्रहण नहीं करती हैं लेकिन गर्भावस्था में शरीर के लिए जल की आपूर्ति जरूरी होती है। गर्भावस्था में शरीर को हाइ़्रेटेड रखना जरूरी होता है। इसलिए हरतालिका तीज का उपवास रखें तो गर्भवती निर्जलीकृत होने से बचें और समय समय पर पानी पीती रहें।

विज्ञापन
Hartalika Teej Vrat Rules In Pregnancy Essential Things Pregnant Women Should Follow During Fasting
उपवास में चाय-कॉफी का सेवन न करें - फोटो : Pixabay

चाय-कॉफी का सेवन न करें

अक्सर लोग व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीते हैं, लेकिन उपवास में चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती हैछ। वहीं अगर गर्भावस्था में हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उपवास में चाय-कॉफी के सेवन से बचें। गर्भवती पौष्टिक पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, दही या दूध का सेवन कर सकती हैं।

------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed