मॉनसून के मौसम में बारिश के साथ ही मच्छर बढ़ने लगते हैं। इस मौसम में एक तरफ वायरल फीवर या मौसमी फ्लू का खतरा रहता है तो दूसरी ओर मच्छरजनित रोगों का भी डर बना रहता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से अपील की है कि मॉनसून के मौसम में एहतियात बरतें। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "यह वर्षाजनित और मच्छरजनित रोगों का मौसम है। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि ठीक तरीके से एहतियात बरतें। सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की देखभाल सुनिश्चित कर रही है। सुरक्षित रहिए, खुश रहिए।"
{"_id":"5f3bc3f68ebc3e3ca82e9db0","slug":"pm-narendra-modi-appeal-to-be-safe-in-monsoon-by-vector-born-disease-all-you-need-to-know-about-malaria-dengue-chikungunya-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की अपील- मॉनसून में एहतियात बरतें देशवासी, जानें किन बीमारियों से सावधान रहना जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पीएम मोदी की अपील- मॉनसून में एहतियात बरतें देशवासी, जानें किन बीमारियों से सावधान रहना जरूरी
Tue, 18 Aug 2020 05:41 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
PM Modi appeal, Viral Disease
- फोटो : Pixabay/PTI/Amar Ujala
Dengue
- फोटो : Pixabay
डेंगू:
- बारिश के मौसम में डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियां फैलने की खूब संभावना रहती है। इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो इसमें मरीज को ठंड के साथ तेज बुखार, सिर और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, स्वाद नहीं आना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, भूख न लगना, जी मिचलाना, जोड़ों में हड्डीतोड़ दर्द आदि शामिल हैं। सामान्यत: डेंगू 5-7 दिन के इलाज से ठीक हो जाता है। लेकिन डेंगू शॉक सिंड्रोम और हेमरेजिक फीवर को खतरनाक बताया जाता है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
क्या एहतियात बरतें:
- घर और आसपास मच्छरों को फैलने से रोकें।
- खुले में पानी जमा न होनें दें और पानी की टंकी का ढक्कन बंद रखें।
- घर के अंदर और बाहर हफ्ते में एक बार मच्छरनाशक रसायन का छिड़काव जरूर करें।
- मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं। पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंट पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaria
- फोटो : Pixabay
मलेरिया:
- गंदे पानी में पनपने वाली मादा 'एनाफिलीज' मच्छर के काटने के बाद 'प्लाज्मोडियम' नाम के पैरासाइट से यह बीमारी होती है। इसमें मरीज के शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जो जानलेवा हो सकती है। मलेरिया में आमतौर पर एक दिन छोड़कर बुखार आता है। इसके साथ ही मरीज को कंपकंपी, अचानक ठंड के साथ तेज बुखार, फिर गर्मी के साथ तेज बुखार, कमजोरी आदि महसूस होती रहती है।
विज्ञापन
Malaria
- फोटो : Pixabay
क्या एहतियात बरतें:
- घर में मच्छर ना होने दें। पानी न जमने दें। साफ-सफाई रखें।
- मच्छरों को रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाएं।
- मच्छरों से बचने और उन्हें भगाने या मारने के लिए क्रीम, स्प्रे, कॉइल आदि का इस्तेमाल करें।
- पीने के पानी में क्लोरीन की गोली मिलाएं या पानी उबालकर पीएं।
- पूरी बाजू के कपड़े और फुल पैंट या पायजामा पहनकर ही बाहर निकलें।