फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: केवल अनानास में ही पाया जाता है ये पोषक तत्व, नियमित सेवन से दूर रहती हैं ये बीमारियां

Tue, 23 Jul 2024 07:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jul 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pineapple contains bromelain and antioxidants know Impressive Health Benefits of Pineapple
अनानास खाने से फायदे - फोटो : freepik.com

फल अपने पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना कम से कम दो मौसमी फलों का सेवन जरूर करने की सलाह देते हैं। अनानास को कई कारणों से स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-सी और मैग्नीज के अलावा ये फल पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट का भी समृद्ध स्रोत है।



सबसे खास बात, अनानास एकमात्र ज्ञात खाद्य स्रोत है जिसमें ब्रोमेलैन पाया जाता है। ये प्रोटीन को पचाने वाले एंजाइमों का एक संयोजन है। ब्रोमेलैन शरीर में भोजन को पचाने और अवशोषित करने को आसान बनाता है।

इन्ही पोषक तत्वों के कारण अनानास को काफी पसंद किया जाता रहा है। अनानास से होने वाले फायदों को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि इसका नियमित सेवन पाचन और गठिया की समस्याओं के शिकार लोगों के लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है।

Pineapple contains bromelain and antioxidants know Impressive Health Benefits of Pineapple
अनानास खाने से फायदे - फोटो : freepik.com

पोषक तत्व से भरपूर ये फल

अनानास पोषक तत्व और लाभकारी यौगिक के किसी खजाने से कम नहीं है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अनानास खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, कैंसर के जोखिम को कम करने और सर्जरी के बाद रिकवरी में सुधार करने में भी मदद मिल सकती है।

यह फल विटामिन-सी और मैंगनीज से भी भरपूर होता है। विटामिन-सी प्रतिरक्षा स्वास्थ्य, आयरन अवशोषण को बढ़ाने और संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है, जबकि मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करता है और शारीरिक विकास और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में सहायक है।

Pineapple contains bromelain and antioxidants know Impressive Health Benefits of Pineapple
पाचन की समस्या - फोटो : istock

पाचन की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी

अनानास के सबसे ज्यादा लाभ पाचन स्वास्थ्य से संबंधित देखे गए हैं। ब्रोमेलैन एंजाइम के कारण इसके सेवन से पाचन से संबंधित कई दिक्कतों में लाभ मिल सकता है। ब्रोमेलैन प्रोटीन अणुओं को तोड़ता है, जिससे आपकी छोटी आंत उन्हें अधिक आसानी से अवशोषित कर पाती है। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि ब्रोमेलैन पाचन ऊतकों में सूजन के मार्कर को भी कम करता है।
 
पाचन की समस्या से परेशान लोगों के लिए ये फल काफी लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pineapple contains bromelain and antioxidants know Impressive Health Benefits of Pineapple
गठिया की सूजन - फोटो : istock

गठिया की दिक्कत में भी मिलता है आराम

गठिया के लक्षणों को कम करने में भी अनानास के सेवन को फायदेमंद माना जाता है। जोड़ों में सूजन-अकड़न की समस्या के कारण चलना-उठना भी कठिन हो जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण गठिया के सूजन और दर्द से राहत प्रदान कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि ब्रोमेलैन की खुराक पीठ के निचले हिस्से में दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने का भी प्रभावी हो सकती है। 

ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में ब्रोमेलैन युक्त पाचन एंजाइम सप्लीमेंट से दर्द को सामान्य करने में उसी तरह से लाभ मिला जैसे गठिया की दवाओं से मिलता है।

विज्ञापन
Pineapple contains bromelain and antioxidants know Impressive Health Benefits of Pineapple
इम्युनिटी सिस्टम कैसे बढ़ाएं - फोटो : istock

रोग प्रतिरोधक क्षमता में होता है सुधार 

अनानास का इस्तेमाल सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता रहा है। इनमें कई तरह के विटामिन, खनिज और एंजाइम होते हैं, जिन्हें प्रतिरक्षा में सुधार करने और सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है।

एक शोध में पाया गया कि अनानास खाने वालों में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का जोखिम काफी कम था। साथ ही जिन बच्चों ने इस फल का सेवन किया उनमें रोग से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा भी अधिक देखी गई। मसलन इम्युनिटी में सुधार के लिए भी इसे आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed