चेहरे पर मुहांसे किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं और इनको बिल्कुल भी हल्के में लेना भी नहीं चाहिए क्योंकि यही मुहांसे शरीर की कई सारी समस्याओं का संकेत देते हैं। गाल, नाक, फॉरहेड आदि हिस्सों पर होने वाले मुहांसे ही हमें बताते हैं कि हमारे शरीर का कौनसा अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा या हम हमारे शरीर के प्रति दिन-ब-दिन कितने लापरवाह हुए जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में महर्षि चरक अस्पताल, नीमच के डर्मेटॉलिजस्ट डॉ अतिशय शर्मा से जानिए कि चेहरे के किस हिस्से पर हुआ मुहांसा किस बीमारी का संकेत देता है।
चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर होने वाले मुहांसे देते हैं इन बीमारियों का संकेत, हो जाइए सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किनारों पर
कुछ लोगों को चेहरे के किनारों-किनारों पर ही मुहांसे निकलते हैं। यदि आपको इस तरह के मुहांसे हो रहे हैं तो मुख्य कारण असंतुलित हार्मोंस हैं। किशोरावस्था में अधिकतर लोगों के चेहरे के किनारों पर मुहांसे निकलने लगते हैं इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है, अपनी दिनचर्या में सुधार करके, व्यायाम और खान-पान को व्यवस्थित करके हार्मोंस को संतुलित किया जा सकता है और मुहांसों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
चिन पर
कई लड़कियों को अचानक से चिन पर मुहांसे निकल आते हैं, यह भी असंतुलित हार्मोंस के कारण होता है। मासिक धर्म की अनियमितता भी इसके लिए जिम्मेदार है इसलिए कोशिश करें कि अपने मासिक चक्र को ठीक करें। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। मासिक चक्र नियमित होते ही इन मुहांसों से आपको छुटकारा मिल सकता है।
दोनों आईब्रो के बीच में
जो लोग बहुत अधिक तैलीय चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर आईब्रो के बीच में मुहांसे होने लगते हैं। जिन लोगों का पाचन तंत्र और लीवर सही ढंग से काम नहीं करता है, उन्हें चेहरे के इस हिस्से पर मुहांसे आने लगते हैं। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर भी यह संकेत दिखने लगता है इसलिए जैसे ही आईब्रो के बीच में मुहांसे आने लगे, सबसे पहले तैलीय चीजों को खाना छोड़ दें।
नाक पर
नाक पर मुहांसे आना स्वास्थ्य की दृष्टि से बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है। ये दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर की समस्या के संकेत देता है। नाक पर मुहांसे उन लोगों को अधिक होते हैं जो तीखा और अधिक नमक वाला भोजन खाना पसंद करते हैं। कई लोगों की इस तरह का भोजन लेना आदत बन जाती है, ऐसे लोगों को भविष्य में बड़ी बीमारियां हो सकती हैं इसलिए ऐसी आदत को सबसे पहले छोड़ दें।