फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई और आ गया नया खतरा, पहली मौत के बाद 15 लोग किए गए क्वारंटीन

Wed, 15 Jul 2020 06:15 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
People Quarantine after one death by Bubonic Plague also known as Black Death in Mongolia, China Virus
जानलेवा है प्लेग - फोटो : Amar Ujala

कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया जूझ रही है। इसकी वैक्सीन और दवा को लेकर तमाम तरह के शोध हो रहे हैं। इस महामारी के खतरे से जूझ रही दुनिया के सामने अब एक नई जानलेवा बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। यह बीमारी है ब्यूबोनिक प्लेग। हफ्ते भर पहले उत्तरी चीन के एक अस्पताल में इस बीमारी से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद वहां अलर्ट जारी किया गया था। अब चीन के पड़ोसी देश मंगोलिया में इस बीमारी से पहली मौत हो गई। वहीं, पूर्व में ही मृतक के संपर्क में आए 15 लोगों को क्वारंटीन यानी पृथक(अलग) कर दिया गया है और सभी पर स्वास्थ्यकर्मियों की नजर है।

People Quarantine after one death by Bubonic Plague also known as Black Death in Mongolia, China Virus
जानलेवा है प्लेग - फोटो : PTI
  • मंगोलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक ब्यूबोनिक प्लेग(Bubonic Plague) से एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। वह गोबी-अल्ताई के सुदूर दक्षिण-पश्चिम प्रांत में रहता था। अधिकारियों के मुताबिक, लड़के की मौत उन कुछ मामलों में से एक है जो हाल ही में मंगोलिया और पड़ोसी देश चीन में उभरे हैं। हफ्ते भर पहले चीन में मामला सामने आने के बाद चेतावनी जारी की गई थी। 
People Quarantine after one death by Bubonic Plague also known as Black Death in Mongolia, China Virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • माना जा रहा कि मंगोलिया में ब्यूबोनिक प्लेग फैलाने के लिए मर्मोट्स मुख्य कारणों में से एक है। मर्मोट गिलहरी की जाति का एक जीव होता है। मंगोलिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लड़के ने मर्मोट का शिकार किया और उसे खा लिया, जिसके बाद वह बैक्टीरिया जनित इस बीमारी की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Quarantine after one death by Bubonic Plague also known as Black Death in Mongolia, China Virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • स्वास्थ्य मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख नारंगरल दोरज के मुताबिक, वहां मृतक के संपर्क में आने वाले 15 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही प्रांत के पांच जिलों में छह दिन के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
People Quarantine after one death by Bubonic Plague also known as Black Death in Mongolia, China Virus
Bacteria - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि इसी महीने की शुरुआत में खोव्द प्रांत में ब्यूबोनिक प्लेग के दो अन्य मामले दर्ज किए गए थे। 140 से ज्यादा लोगों की जांच की गई थी। गनीमत रहा कि नए मामले नहीं सामने आए थे। बताया जाता है कि एक चरवाहा चीन के उत्तरी आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र में इस बीमारी के संपर्क में आ गया था। इसके बाद ही अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर जानवरों के शिकार करने और मांस खाने पर प्रतिबंध के लिए लोगों को प्रेरित किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed