फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापे से हैं परेशान तो सर्दियों में जमकर खाएं मूंगफली, कम हो जाएगा वजन

Wed, 08 Jan 2020 10:20 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Peanuts are rich in protein, fat, and various healthy nutrients.
मूंगफली - फोटो : social media

सर्दियों में लोग मूंगफली को बेहद चाव से खाते हैं। यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है और इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मूंगफली बढ़ते वजन को कम करने में सहायक है। मोटापा आजकल के समय की आम समस्या बनता जा रहा है। मोटापे को कम करने के लिए रोजाना नुस्खे खोजने के बावजूद भी उन्हें अमल में लाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में मूंगफली खाना खाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं मूंगफली में ऐसे कौन-से गुण पाए जाते हैं जिनसे आपकर वजन कम हो जाएगा। 

Peanuts are rich in protein, fat, and various healthy nutrients.
मूंगफली

हमारे स्वस्थ जीवन के लिए मेटाबॉलिज्म का सही रहना अत्यंत आवश्यक है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म सही प्रकार से काम करता है , वह लोग स्वस्थ रहते हैं। ऐसे लोग कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। मेटाबॉलिज्म के सही रहने से हमारे शरीर के किसी भी अंग में कार्बोहाइड्रेट नहीं जमता है। कार्बोहाइड्रेट या फैट बढ़ने की वजह से ही हमारे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। मूंगफली खाने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। 

Peanuts are rich in protein, fat, and various healthy nutrients.
सेहत का खजाना है मूंगफली

मूंगफली लो कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मूंगफली खाने से पेट भरा-भरा लगता है और भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपका पेट भर रहेगा और कोई हाई कार्बोहाइड्रेट वाला खाना भी आपको नहीं खाना पड़ेगा। इससे आपका वजन भी संतुलन में रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Peanuts are rich in protein, fat, and various healthy nutrients.
मूंगफली - फोटो : social media

मूंगफली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा मूंगफली में बायोटिन, तांबा, पोटेशियम, फोलेट, नियासिन, थियामिन और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपके शरीर में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट को कम करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह पोषक तत्व कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है। इसलिए वजन को कम करने में मूंगफली एक अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
Peanuts are rich in protein, fat, and various healthy nutrients.
मूंगफली - फोटो : social media

मूंगफली में लो इंसॉल्यूबल डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है , जो वजन को कम करने में सहायक है। इससे बढ़ते वजन को कम करने के लिए मूंगफली का सेवन करें। आप मूंगफली में प्याज और टमाटर डालकर भी खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed