फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पीनट बटर खाने के फायदे, कई तरह की शारीरिक समस्याओं के लिए है लाभकारी

Wed, 01 Feb 2023 10:52 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Feb 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Health Tips Peanut Butter Benefits For Health in Hindi Weight Loss To Bad cholesterol
peanut butter - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


स्वास्थ्य के लिए ड्राई फ्रूट्स को फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं कर पाते हैं तो पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, पीनट बटर का सेवन भी लाभप्रद है। इसके फायदे बादाम, अखरोट से कम नहीं होते हैं। पीनट बटर में हेल्दी मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी 5, जिंक, आयरन, पोटेशियम और सेलेनियम भी हाई होता है। ये सभी हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाने के लिए पीनट बटर काम आता है। एक चम्मच पीनट बटर में 100 कैलोरी होती है, जो मोनो अनसैचुरेटेड फैट के रूप में होती है। यह हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद तो है ही साथ ही दिल की बीमारियों से बचाने, वेट लाॅस और मोटापे को दूर करने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं पीनट बटर के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में। 

Health Tips Peanut Butter Benefits For Health in Hindi Weight Loss To Bad cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पीनट बटर के फायदे

1- ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करना

पीनट बटर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद करता है। 9 से 15 साल की लड़कियों को रोजाना पीनट बटर का सेवन करना चाहिए। इससे उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा 39 फीसदी तक कम हो सकता है। 

 

Health Tips Peanut Butter Benefits For Health in Hindi Weight Loss To Bad cholesterol
आंखों के लिए फायदेमंद  - फोटो : Pixabay

2- आंखों के लिए फायदेमंद 

मोबाइल और लैपटॉप के अधिक उपयोग से आंखें कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में पीनट बटर के सेवन से आपको विटामिन ए मिलता है, जो आंखों की लिए फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Peanut Butter Benefits For Health in Hindi Weight Loss To Bad cholesterol
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना  - फोटो : iStock

3- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना 

पीनट बटर वजन कम करने में मदद करता है। जिसके बाद बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। रोज एक चम्मच पीनट बटर वजन को बढ़ने और हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है। 

विज्ञापन
Health Tips Peanut Butter Benefits For Health in Hindi Weight Loss To Bad cholesterol
पाचन तंत्र को ठीक करना - फोटो : Pixabay

4- पाचन तंत्र को ठीक करना

पीनट बटर में हाई फाइबर भरपूर मात्रा में होती है। इसके नियमित सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। बेहतर पाचन तंत्र से शरीर में होने वाली तमाम बीमारियों से राहत मिलती है। 

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed