बहुत सारे ऐप और गेम्स के साथ सोशल नेटवर्क पर हर समय ऐक्टिव रहने के चक्कर में फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।
ऐसे में आप फोन को एक बार में ही पूरा चार्ज यानी 100 परसेंट चार्ज करते हैं। लेकिन ये खतरनाक है।
अगर आप फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करते हैं तो जान लें इसका कोई फायदा नहीं है। हर बार बैटरी को पूरा चार्ज करने की वजह से फोन जल्दी खराब होने का खतरा मंडराता है।
रात भर फोन को बिस्तर पर छोड़कर चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। कई बार चार्ज होते फोन से गर्मी पैदा होती है जिससे चादर आग पकड़ सकती है।
खबर के मुताबिक रात में फोन चार्ज करते समय उसके नीचे कोई तश्तरी रख लें जिससे अगर गर्मी पैदा भी हो तो बिस्तर तक ना पहुंचे।
कोशिश ये करनी चाहिए कि रात में सोते समय फोन चार्ज ही ना करें। अगर आपको इसकी आदत है तो अभी बदल डालिए।