फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: शरीर को तेजी से बूढ़ा बना रही होती हैं आपकी रोज की ये आदतें, हो जाएं सावधान

Tue, 06 Oct 2026 10:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 10:30 PM IST
सार

शरीर की जैविक उम्र कैलेंडर की उम्र से अलग हो सकती है। धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता, खराब खान-पान, नींद की गड़बड़ी और शराब जैसी आदतें तेजी से आपके शरीर को बूढ़ा बनाने वाली हो सकती हैं। नियमित गतिविधि, अच्छी डाइट और स्वस्थ जीवनशैली शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन
Everyday Habits That May Make Your Body Age Faster what we need to change
ये आदतें बना देंगी बूढ़ा - फोटो : Amarujala.com/AI

उम्र बढ़ना शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन शरीर की जैविक उम्र हमेशा कैलेंडर वाली उम्र के बराबर नहीं होती। वैज्ञानिक अब ऐसे संकेतकों का अध्ययन कर रहे हैं जिनसे यह समझा जा सके कि असल में शरीर कितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है। जैविक आयु आपके शरीर की कोशिकाओं, अंगों और समग्र कार्यप्रणाली के स्वास्थ्य पर आधारित अनुमानित आयु है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीवनशैली में गड़बड़ी शरीर के जैविक उम्र को तेजी से बढ़ाने वाली हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि शारीरिक रूप से कम मेहनत करना, खान-पान में गड़बड़ी और शराब-धूम्रपान जैसे कारक शरीर पर लंबे समय तक असर डाल सकते हैं। मसलन अगर आप भी ऐसे गड़बड़ आदतों का शिकार हैं तो ये आपको समय से पहले बूढ़ा बनाने वाली हो सकती है।

आइए उन आदतों के बारे में जान लेते हैं जिनमें आपको समय रहते सुधार कर लेना बहुत जरूरी है?

Trending Videos
Everyday Habits That May Make Your Body Age Faster what we need to change
ज्यादा बैठे रहने की आदत - फोटो : Freepik.com

पूरा दिन बैठे रहना खतरनाक

शरीर को स्वस्थ रखने, खून का संचार ठीक रखने के लिए नियमित गतिविधि की जरूरत होती है। लंबे समय तक शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना यानी कोई मेहनत न करना मोटापा, मेटाबॉलिक समस्याओं और दूसरी क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • समय से पहले जैविक उम्र बढ़ने के कारणों को समझने को लेकर हुई रिसर्च में भी शारीरिक गतिविधियों में कमी को जिम्मेदार गया है। 
  • साल 2025 के एक अध्ययन में पाया गया कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आपको लाभ दे सकता है। यानी रोज वॉक, व्यायाम करना सिर्फ वजन के लिए नहीं, स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने में भी मददगार हो सकती है।
Everyday Habits That May Make Your Body Age Faster what we need to change
खान-पान में गड़बड़ी की समस्या - फोटो : Freepik.com

डाइट का भी पड़ता है असर

अध्ययनों में पाया गया है कि बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स और चीनी वाली चीजें खाना शरीर में कई मेटाबॉलिक समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है।
 

  • रिसर्च में बेहतर डाइट को उन खतरों को कम करने वाला पाया गया है जो शरीर की उम्र को तेजी से बढ़ाती हैं। अच्छी सेहत लिए डाइट में फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और स्वस्थ वसा वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।


धूम्रपान-शराब की आदत

धूम्रपान शरीर के लगभग हर प्रमुख हिस्से को नुकसान पहुंचाता है और समय से पहले बीमारी व मृत्यु के जोखिमों को भी बढ़ाता है।

  • जैविक उम्र से जुड़े अध्ययनों में धूम्रपान और शराब के सेवन को उम्र बढ़ने वाले संकेतकों को बढ़ाने वाला पाया गया है। साथ ही लगातार तनाव, ज्यादा वजन और खराब जीवनशैली भी उम्र को स्वस्थ तरीके से बढ़ने में बाधा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Everyday Habits That May Make Your Body Age Faster what we need to change
नींद की समस्याओं का असर - फोटो : Freepik.com

नींद की कमी का सेहत पर असर

नींद की गड़बड़ी की वजह से सिर्फ थकान-कमजोरी नहीं होती है, लंबे समय में बनी रहने वाली नींद की समस्या शरीर के मेटाबॉलिज्म, दिमाग की कार्यक्षमता और प्रतिरक्षा तंत्र पर भी असर डाल सकती है।

2026 की समीक्षा में पाया गया कि नींद से जुड़ी समस्याएं तेज से जैविक उम्र बढ़ाने का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती। इसलिए रोज देर रात तक जागना, नींद कम लेना या नींद की गुणवत्ता खराब होना भी लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed