फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: ओमिक्रॉन से संक्रमित रहे लोगों में लॉन्ग कोविड को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए अध्ययन में क्या पता चला?

Sun, 28 May 2023 12:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
one in 10 people are getting long COVID after an omicron infection, post covid syndrome risk factors
लॉन्ग कोविड का खतरा - फोटो : iStock

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिलहाल काफी नियंत्रित है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना महामारी को 'हेल्थ इमरजेंसी' की सूची से बाहर कर दिया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा है यह संभवत: जल्दबाजी में लिया गया फैसला हो सकता है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर अब भी बड़ी संख्या में लोगों का मौत हो रही है। इसके अलावा लॉन्ग कोविड से अब भी बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं, जिनको विशेष इलाज और देखभाल की आवश्यकता है, पर प्रतिबंधों के हटने के बाद काफी दिक्कतें आ गई हैं।



लॉन्ग कोविड, महामारी की शुरुआत से ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए बड़ी चिंता रही है। गंभीर रोग के शिकार रहे लोगों में इसका जोखिम अधिक देखा जा रहा है। चूंकि ओमिक्रॉन वैरिएंट्स को हल्के लक्षणों वाला माना जाता रहा है, ऐसे में इससे संक्रमितों में पोस्ट कोविड सिंड्रोम का कैसा जोखिम देखा जा रहा है, आइए जानते हैं अध्ययनों में क्या पता चला है?

one in 10 people are getting long COVID after an omicron infection, post covid syndrome risk factors
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट्स से खतरा - फोटो : Pixabay

ओमिक्रॉन और लॉन्ग कोविड का जोखिम

ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स के शिकार रहे लोगों में पोस्ट कोविड समस्याओं का कितना खतरा है? इसे जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बड़ा खुलासा किया है।
 
द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक भले ही ओमिक्रॉन, हल्के लक्षणों वाला वैरिएंट रहा हो पर इससे संक्रमित लगभग 10% लोगों ने लॉन्ग कोविड की सूचना दी है। हालांकि ये कोरोनावायरस के पहले के स्ट्रेनों से संक्रमित लोगों में पोस्ट कोविड के अनुमानित प्रतिशत से कम है।

one in 10 people are getting long COVID after an omicron infection, post covid syndrome risk factors
कोविड-19 संक्रमितों में लॉन्ग कोविड का खतरा - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

शोधकर्ताओं ने महामारी के अलग-अलग समय में कोविड-19 से संक्रमित 8,646 वयस्कों और करीब 1,118 ऐसे लोगों के डेटा का अध्ययन किया जो संक्रमित नहीं थे। इसमें पाया गया कि ओमिक्रॉन के शुरुआती समय दिसंबर 2021 से जून के बीच में संक्रमित रहे 2,231 रोगियों में से करीब 10% ने छह महीने के बाद तक दीर्घकालिक लक्षणों या लॉन्ग कोविड की समस्याओं का अनुभव किया।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन लोगों को ओमिक्रॉन वैरिएंट आने से पहले टीका नहीं लगाया गया था उनमें संक्रमण के दौरान गंभीर मामले और लॉन्ग कोविड होने की आशंका अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
one in 10 people are getting long COVID after an omicron infection, post covid syndrome risk factors
लॉन्ग कोविड के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : istock

क्या कहते हैं पहले के अध्ययन?

इससे पहले जून 2022 की एक रिपोर्ट में सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा था कि 5 में से 1 अमेरिकी ने लॉन्ग कोविड के बारे में सूचना दी थी। सितंबर 2021 में प्रकाशित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण का शिकार रहे एक तिहाई से अधिक रोगियों में लॉन्ग कोविड के लक्षणों का अनुभव किया।

वैज्ञानिक अभी भी लॉन्ग कोविड के बारे में कई सवालों को जवाब ढूंढ रहे हैं, जैसे कि कितने प्रतिशत लोगों को यह होता है, कुछ लोगों को यह क्यों होता है और दूसरों को नहीं?

विज्ञापन
one in 10 people are getting long COVID after an omicron infection, post covid syndrome risk factors
कोरोना का नया वैरिएंट और उसके जोखिम - फोटो : Pixabay

लॉन्ग कोविड के लक्षणों को लेकर अलर्ट 

हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने लॉन्ग कोविड के कई लक्षणों को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। ब्रेन फॉग, चक्कर आना, पेट खराब होना, दिल की धड़कन में अनियमितता, यौन इच्छा या क्षमता की समस्या, गंध या स्वाद की कमी, क्रोनिक खांसी, सीने में दर्द जैसी दिक्कतें लंबे वक्त तक हो रही हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग संक्रमण के शिकार रह चुके हैं, उन्हें लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। लॉन्ग कोविड का खतरा ओमिक्रॉन संक्रमितों में भी हो सकता है। 


----------------
स्रोत और संदर्भ
Development of a Definition of Postacute Sequelae of SARS-CoV-2 Infection

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed