फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा का शिकार लोगों में कोरोना का ज्यादा खतरा, बीएमआई के आधार पर हुई स्टडी में दावा

Sun, 19 Apr 2020 06:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Obesity is dangerous for coronavirus infection What Causes Death in Covid 19 Patients
कोरोना संक्रमण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। चीन के बाद इटली, अमेरिका, स्पेन समेत कई देश इसकी चपेट में हैं और भारत में भी हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि देशभर में घोषित लॉकडाउन और चिकित्सकीय प्रयासों से काफी हद तक इसपर लगाम लगाने की कोशिश हो रही है। इस बीच दुनियाभर में इस महामारी के नए लक्षण सामने आ रहे हैं, जबकि इससे होने वाली मौतों में भी कई तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में हुई एक स्टडी में दावा किया गया है कि मोटापे के शिकार लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। 

Obesity is dangerous for coronavirus infection What Causes Death in Covid 19 Patients
कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रिसर्च स्टडी में किया गया दावा
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक अस्पताल में भर्ती हुए 3615 लोगों पर यह स्टडी की गई, जिसमें कई नई जानकारियां सामने आई हैं। ऑक्सफोर्ड जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च स्टडी में दावा किया गया है कि मोटापे का शिकार हुए लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इस स्टडी में मरीजों के बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स को आधार बनाया गया। 

Obesity is dangerous for coronavirus infection What Causes Death in Covid 19 Patients

30 से 34 बीएमआई वालों में दोगुना खतरा
स्टडी के मुताबिक 30 से कम बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले मरीजों की तुलना में 30 से 34 बीएआई वाले लोगों में संक्रमण होने का खतरा दोगुना है। ऐसे मरीजों के इलाज के दौरान 1.8 गुना ज्यादा सतर्कता की जरुरत महसूस की गई। इस स्टडी में शामिल किए गए मरीजों में से 21 फीसदी मरीज 30 से 34 बीएमआई वाले थे, जबकि 16 फीसदी मरीज 35 बीएमआई से ज्यादा वाले थे। BMI से ज्यादा के थे। शोध के मुताबिक 37 फीसदी अधिक वजन वाले मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Obesity is dangerous for coronavirus infection What Causes Death in Covid 19 Patients
बीएमआई

क्या होता है बीएमआई
बॉडी मास इंडेक्स यह बताता है कि आपकी लंबाई के अनुसार आपके शरीर का वजन ठीक है या नहीं! इसे एक तरह से आपके शरीर की लंबाई और वजन का अनुपात कहा जा सकता है। बताया जाता है एक सामान्य शरीर की बीएमआई 22.1 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ऐसे पता करें अपनी बीएमआई
किसी व्यक्ति का वजन किलोग्राम में पता कर लें और उनकी हाइट मीटर में पता कर लें। बीएमआई जानने के लिए उस व्यक्ति की लंबाई को दोगुना कर उसके वजन में भाग दें, परिणाम जो आएगा, वही बीएमआई होगा। 

  • बीएमआई = वजन(किलोग्राम) / (लंबाई X लंबाई(मीटर में))
विज्ञापन
Obesity is dangerous for coronavirus infection What Causes Death in Covid 19 Patients

उम्रदराज और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा खतरा
इस रिसर्च स्टडी में यह भी बताया गया है कि 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को कोरोना वायरस सबसे ज्यादा शिकार बना रहा है। भारत में भी बड़ी संख्या में ज्यादा उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं। वहीं, इंपीरियल कॉलेज, लंदन के श्वसन रोग विशेषज्ञ प्रो. फैन चुंग के मुताबिक हृदय, फेफड़ों, किडनी संबंधी बीमारी, डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को भी संक्रमण का ज्यादा खतरा है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की इससे ज्यादा मौतें हो रही है। इसके पीछे लापरवाही बड़ा कारण है। इसलिए ज्यादा सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed