फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज: ब्लड शुगर को कंट्रोल रखती हैं ये चीजें, शरीर को मिलता है पर्याप्त पोषण, ये रहा फुल डाइट प्लान

Mon, 15 Jan 2024 08:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Jan 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
nutritious diet options without worrying about diabetes know foods that do not raise blood sugar
शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : istock

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, हर उम्र के व्यक्ति में इसका खतरा देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी में डायबिटीज का निदान हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज को ठीक नहीं किया जा सकता है, इसे सिर्फ कंट्रोल रखा जा सकता है। जिन लोगों में डायबिटीज की समस्या का निदान किया गया है उन्हें दवाइयों के साथ आहार और लाइफस्टाइल में ऐसे बदलाव करने चाहिए, जिससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सके। ब्लड शुगर का लगातार बढ़ा हुआ स्तर जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाला हो सकता है।



ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करें। आहार में उन चीजों की मात्रा बढ़ाएं जो प्राकृतिक तौर पर शुगर को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकती हैं।

डाइटिशियन बताते हैं, अगर आहार पर ध्यान दे दिया जाए तो शुगर को कंट्रोल में रखना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना जरूरी हो जाता है?

nutritious diet options without worrying about diabetes know foods that do not raise blood sugar
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शुगर को कंट्रोल रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भोजन में पौष्टिक चीजों की ठीक मात्रा सुनिश्चित करें। सबसे पहले सलाद/सब्जियां खाएं, उसके बाद प्रोटीन और वसा वाली चीजों का भी सेवन करें। कार्ब्स और शुगर वाली चीजों का सेवन कम करें। डायबिटीज की स्थिति शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करती जाती है इसलिए सिर्फ शुगर कंट्रोल करने के लिए ही नहीं शरीर को बेहतर पोषण और ताकत के लिए भी आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है।

nutritious diet options without worrying about diabetes know foods that do not raise blood sugar
स्वस्थ आहार का करिए सेवन - फोटो : istock

कुछ स्वस्थ बदलाव जरूरी


आहार में कुछ प्रकार के बदलाव ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।

  • सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस का सेवन किया जा सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है और भोजन के बाद रक्त शर्करा नहीं बढ़ता।
  • बाजरा/ज्वार के आटे का सेवन करें।
  • राजमा और काली बीन्स जैसी दालें और फलियों को आहार में शामिल करें। ये रक्त शर्करा को कंट्रोल में रखती हैं।
  • पालक और केल जैसे पत्तेदार साग, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन खाने से रक्त शर्करा का स्तर कंट्रोल में रहता है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछलियों, नट्स की सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
nutritious diet options without worrying about diabetes know foods that do not raise blood sugar
हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां और साग जरूरी

पत्तेदार साग जैसे पालक के साथ ब्रोकली जैसी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जियां रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने की बढ़िया विकल्प हैं। एवोकाडो जैसे स्वस्थ वसा और फाइबर से भरपूर फलों से डायबिटीज के कारण होने वाली कई प्रकार की जटिलताओं को कम करने में लाभ मिल सकता है।  खाने के लिए सही तेल के सेवन जरूरी है। ऑलिव ऑयल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट रक्त शर्करा को बढ़ाए बिना दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

विज्ञापन
nutritious diet options without worrying about diabetes know foods that do not raise blood sugar
ओमेगा-3 वाली चीजें - फोटो : iStock

ओमेगा-3 और प्रोटीन वाली चीजें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ प्रकार की मछलियों विशेषकर फैटी फिश में ओमेगा-3 की मात्रा होती है, ये प्रोटीन भी प्रदान करती हैं। इससे शरीर को पोषण तो मिलता ही है साथ ही शुगर भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा अंडे भी प्रोटीन का बेहतर विकल्प हैं, ये रक्त शर्करा को नहीं बढ़ने देते हैं।

आहार में नट्स को शामिल करना भी जरूरी है, अखरोट, बादाम और पिस्ता जैसे नट्स रक्त शर्करा में वृद्धि किए बिना स्वस्थ वसा और प्रोटीन प्रदान करते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed