फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Research: वैज्ञानिकों ने लंगड़े चूहे को भी चलाया, शोध से जगी उम्मीद- अब जोड़ों के दर्द की होगी छुट्टी

Mon, 24 Aug 2020 12:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now Get Rid Of Joint Pain Due To arthritis, Scientists Success In Making Cartilage From Stem Cells
knee pain, pain, arthritis - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

लोहे के मशीन, घर के गेट-ग्रील वगैरह या फिर गाड़ी का इंजन के ठीक से चलने और काम करने के लिए जिस तरह ग्रीस, मोबिल, पेस्ट और इंजन ऑयल का महत्व होता है, उसी तरह शरीर के जोड़ों के ठीक से काम करने के लिए कार्टिलेज का महत्व होता है। कार्टिलज यानी ऊतकों का समूह, जो हड्डियों के जोड़ों के बीच गद्दी की तरह काम करता है। इसके खत्म होने की वजह से ही जोड़ों की हड्डियां टकराती हैं और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी दर्दनाक समस्या पैदा होती है। बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों को यह समस्या होती है। वैज्ञानिकों ने इस बीमारी का इलाज ढूंढ निकाला है।

Now Get Rid Of Joint Pain Due To arthritis, Scientists Success In Making Cartilage From Stem Cells
घुटनों का दर्द - फोटो : pixabay
  • अबतक यह माना जाता रहा है कि एक बार कार्टिलेज घिस जाए या फिर खत्म हो जाए तो दोबारा नहीं बनते, लेकिन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के ताजा शोध से बड़ी उम्मीद जगी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने अर्थराइटिस से पीड़ित चूहों के जोड़ों में नए कार्टिलेज तैयार करने में सफलता हासिल की है। नेचर मेडिसिन जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है। 
Now Get Rid Of Joint Pain Due To arthritis, Scientists Success In Making Cartilage From Stem Cells
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • चूहों के जोड़ों में नए कार्टिलेज विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल का इस्तेमाल किया, जो हड्डियों के कोनों में निष्क्रिय पड़ी थी। वैज्ञानिकों ने इन निष्क्रिय स्टेम सेल को जागृत कर कार्टिलेज विकसित किया। यह शोध ऐसे चूहों पर किया गया, जिनके घुटनों में अर्थराइटिस की समस्या थी। ऐसे चूहे भी शोध में शामिल किए गए, जिनमें मानव हड्डी प्रत्यारोपित की गई थी। पहला चूहा ठीक से चल नहीं पाता था। कार्टिलेज विकसित होने के बाद उसका लंगड़ाना खत्म हो गया और चलने के दौरान उसने मुंह बनाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Now Get Rid Of Joint Pain Due To arthritis, Scientists Success In Making Cartilage From Stem Cells
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि साल 2018 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के चार्ल्स वॉक फई चान ने हड्डियों के बीच सुप्त स्टेम सेल की खोज की थी, जिनसे कार्टिलेज विकसित हो सकते थे। तब चुनौती यह थी कि इन्हें कैसे जागृत किया जाए। ताजा शोध के नेतृत्वकर्ता डॉ. माइकल लोंगाकर ने तीन चरणों में यह खोज की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इंसानों में शुरुआती चरण में ही बीमारी का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
Now Get Rid Of Joint Pain Due To arthritis, Scientists Success In Making Cartilage From Stem Cells
Arthritis - फोटो : Pixabay
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि अब बड़े जानवरों में यह प्रयोग कर के देखा जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि शोध में कामयाबी मिलेगी और आने वाले समय में इंसानों में अर्थराइटिस के इलाज का रास्ता खुलेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 60 साल से ज्यादा उम्र के करीब 10 फीसदी पुरुष और 18 फीसदी महिलाएं ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित होती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed