फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या गर्भवती मां से शिशु में फैलता है कोरोना वायरस? जान लीजिए सच्चाई

Thu, 13 Feb 2020 02:58 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Feb 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Novel coronavirus cannot pass from mother to child in late pregnancy
pregnant baby

वुहान कोरोना वायरस ने दुनियाभर में दहशत फैला रखी है। इस वायरस से 1300 लोगों की जान जा चुकी है और 60 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। कोरोना वायरस एक व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति से संपर्क में आने से फैलता है। ये ही वजह है कि चीन से विश्व में जहां भी कोई व्यक्ति गया, अपने साथ वहां कोरोना वायरस ले गया। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या कोरोना वायरस गर्भवती मां से शिशु में संक्रमित होता है। आइए जानते हैं सच्चाई...



 

Novel coronavirus cannot pass from mother to child in late pregnancy
गर्भवती महिला - फोटो : pixabay
अगर आपको लगता है कि कोरोना वायरस गर्भवती मां से शिशु में फैलता है तो यह एकदम झूठ है। कोरोना वायरस गर्भवती मां से शिशु में नहीं फैलता है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। लासेंट में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि कोविड-19 ( COVID-19 ) गर्भधारण करने के दौरान मां से शिशु में संक्रमित नहीं होता है।

 
Novel coronavirus cannot pass from mother to child in late pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

शोधकर्ताओं का कहना है कि COVID-19 वायरस के लक्षण गर्भवती महिलाओं में भी उसी तरह के होते हैं जैसे कि अन्य व्यक्तियों में देखने को मिले हैं। लेकिन अगर गर्भवती मां को कोरोना वायरस है तो यह नवजात शिशु में नहीं फैलता है। अध्ययन में ऐसे किसी भी मामले में गर्भवती मां से बच्चे में कोरोना वायरस फैलने के सबूत नहीं मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Novel coronavirus cannot pass from mother to child in late pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि यह सीमित लोगों पर किए गए अध्ययन का नतीजा है जिसके तहत शोधकर्ताओं ने यह बात बताई है कि कोरोना वायरस मां से शिशु में नहीं फैलता है। इस अध्ययन में यह बात स्पष्ट नहीं है कि अगर मां गर्भधारण करने के दूसरे और तीसरे महीने में अगर कोरोना वायरस से संक्रमित होती है तो क्या यह वायरस उससे उसके बच्चे में जा सकता है। इससे पहले चीन में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गर्भवती मां से शिशु में इस वायरस के संक्रमण की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Novel coronavirus cannot pass from mother to child in late pregnancy
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी ज्यादा संख्या में गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे में इस वायरस के संक्रमण को लेकर अध्ययन करनी की जरूरी है। फिलहाल इस शोध में नौ गर्भवती महिलाओं जिनको निमोनिया था, जिसके लक्षण कोरोना वायरस के लक्षण की तरह हैं, उनको शामिल किया गया था और देखा गया कि नवजात बच्चे में से किसी को भी निमोनिया नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed