फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: जापान के क्रूज शिप में 44 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 60 हजार वायरस की चपेट में

Thu, 13 Feb 2020 02:28 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Feb 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
44 new coronavirus cases confirmed on Japan cruise ship
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

वुहान कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 1300 से ज्यादा हो गई है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हजार पार कर गई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा चीन से हैं। यहां के हुबई प्रांत में आज सुबह 242 मौतों का नया मामला  सामने आया है। इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में एक ही दिन में 14 हजार की बढोतरी हुई है। जापान के क्रूज जहाज में कोरोना से संक्रमित 44 नए मामले सामने आए हैं।

 

 

44 new coronavirus cases confirmed on Japan cruise ship
यूएन हिंदी समाचार - फोटो : कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए एक चीनी युवतीं

वहीं, जापान का एक दूसरा क्रूज जहाज भी समुद्र में ही खड़ा है जिसमें दो हजार लोग हैं। कोरोना के भय की वजह से इस जहाज को पोर्ट पर नहीं आने दिया जा रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को चीन से लौटे विदेशी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का कहना है कि सरकार हाल ही में चीन से लौटे विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध को बनाए रखेगी। 

44 new coronavirus cases confirmed on Japan cruise ship
coronavirus - फोटो : ANI

वहीं, जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 218 पहुंच गई है। कोरोना के खौफ की वजह से दुनिया के सबसे बड़े फोन शो 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस' 2020 के आयोजक को रद्द कर दिया गया है। यह वार्षिक आयोजन बार्सिलोना में होने वाला था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
44 new coronavirus cases confirmed on Japan cruise ship
केरल में कोरोनावायरस का दूसरा पॉजिटिव मामला सामने आया है - फोटो : PTI

चीन के हुबई प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित 34,000 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 1400 लोगों की हालत बेहद खराब है। कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने वाले 3,441 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चीन के बाहर इस खतरनाक वायरस से दो मौतों की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि इस वक्त दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस का दहशत फैला हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed