फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य सुविधाओं में केरल ने किया टॉप, जानिए कौन से नंबर पर है आपका राज्य

Wed, 26 Jun 2019 01:37 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 26 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
niti aayog health index report 2019 kerala on first position bihar retain last

देश के कुछ राज्यों में जानलेवा बीमारियां फैली हैं। केरल में निपाह वायरस तो बिहार में चमकी बुखार, कहीं बच्चों को बीमारियों के चलते जान गवानी पड़ी तो कहीं बीमारी का इलाज ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में नीति आयोग की हाल ही में आई रिपोर्ट भारत के राज्यों का स्वास्थ्य का हाल बयान कर रही है। स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय और विश्व बैंक के तकनीकी सहयोग से यह रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसका शीर्षक स्वस्थ्य राज्य प्रगतिशील भारत है। इस रिपोर्ट में राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार हुआ, उसके हिसाब से तुलनात्मक रैंकिंग भी दी गई है। 


 

niti aayog health index report 2019 kerala on first position bihar retain last
- फोटो : social media
स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के मामले में पिछड़े  बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में हालात और भी ज्यादा बेकार हो चुके हैं और हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में हालात सुधरे हैं।वहीं देश का सबसे ज्यादा शिक्षित राज्य केरल चिकित्सा सेवा के मामले में भी पहले नंबर पर है। स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं की सुधार लिस्ट में 21 बड़े राज्यों को शामिल किया गया जिसमें बिहार 21वें स्थान के साथ सबसे नीचे है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015-16 की तुलना में 2017-18 में स्वास्थ्य क्षेत्र में बिहार का संपूर्ण प्रदर्शन सूचकांक 6.35 अंक गिरा है। इसी दौरान यूपी के प्रदर्शन में 5.08 अंक, उत्तराखंड 5.02 अंक और ओडिशा के सूचकांक में 3.46 अंक की गिरावट आई है। यह दूसरा मौका है जब नीति आयोग ने स्वास्थ्य सूची के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की है।
 
niti aayog health index report 2019 kerala on first position bihar retain last
इस रैंकिंग में बिहार की स्थिति बिल्कुल खराब है तो उत्तर प्रदेश की हालत भी बुरी है। इस सूची में यूपी को 20 वां स्थान मिला। उसके बाद उत्तराखंड 19, ओडिशा 18 वें स्थान पर हैं। बेहतर स्वास्थ और चिकित्सा सेवा के मामले में केरल के बाद दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश, तीसरे पर महाराष्ट्र और चौथे स्थान पर गुजरात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
niti aayog health index report 2019 kerala on first position bihar retain last
रिपोर्ट के अनुसार संदर्भ वर्ष 2015-16 की तुलना में 2017-18 में स्वास्थ्य क्षेत्र में बिहार का संपूर्ण प्रदर्शन सूचकांक 6.35 अंक गिरा है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन सूचकांक में 5.08 अंक, उत्तराखंड 5.02 अंक तथा ओडिशा के सूचकांक में 3.46 अंक की गिरावट आई। 
 
विज्ञापन
niti aayog health index report 2019 kerala on first position bihar retain last
- फोटो : Social Media

इस रिपोर्ट में पिछले बार के मुकाबले सुधार और कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग तीन श्रेणी में की गई है। पहली श्रेणी में 21 बड़े राज्यों, दूसरी श्रेणी में 8 छोटे राज्यों और तीसरी श्रेणी में केंद्र शासित प्रदेशों को रखा गया है। छोटे राज्यों में त्रिपुरा पहले पायदान पर रहा। उसके बाद मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड का स्थान रहा। इसमें सबसे खराब अरुणाचल प्रदेश आठवें, सिक्किम सातवें और गोवा का छठा स्थान रहा। इस लिस्ट में दिल्ली पांचवें स्थान पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed