{"_id":"5d1315788ebc3e3cac284f80","slug":"san-francisco-ban-all-e-cigarette-sale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान पर रोक के लिए इस देश ने उठाया यह बड़ा कदम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
धूम्रपान पर रोक के लिए इस देश ने उठाया यह बड़ा कदम
Wed, 26 Jun 2019 12:21 PM IST
ललित फुलारा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
E-CIGARETTE
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में धूम्रपान पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए गए हैं। यहां ई-सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका का पहला शहर बना गया है जहां ई-सिगरेट बेचने पर रोक लगी है। यह रोक तब तक के लिए है जब तक की ई-सिगरेट से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्परिणाम स्पष्ट नहीं हो जाते। इस कदम के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में वोटिंग हुई।
e-cigarette
अधिकारियों ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के लिए वोट डाला । यहां अब ऑनलाइन भी ई-सिगरेट डिलिवर नहीं हो पाएगी। इस कदम का साफ मतलब है कि सबसे बड़ी ई-सिगरेट बनाने वाली कंपनी जुअल लैब्स को सैन फ्रांसिस्को से अपना हेडक्वाटर हटाना पड़ सकता है। बता दें कि जुअल लैब्स ही अमेरिका में ई-सिगरेट का उत्पाद करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।
E-cigarette
हालांकि, ई-सिगरेट बनाने वाली कंपनी जुअल लैब ने इसका विरोध यह करते हुए कहा है कि इस कदम से लोग वापस सिगरेट की तरफ लौटेंगे और काला बाजारी भी बढ़ेगी। हालांकि यह कहा जा रहा है कि इस फैसले को ई-सिगरेट बनाने वाली कंपनी कानूनी चुनौती दे सकती है। अभी ई-सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर कानून बनना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम्रपान
सैन फ्रांसिस्को के मेयर लंदन ब्रीड के पास कानून पर हस्ताक्षर करने के लिए 10 दिन हैं। इस कानून पर हस्ताक्षर करते ही यह कानूनी फैसला हो जाएगा। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि ई-सिगरेट बनाने वाली कंपनी इसका विरोध करेगी और इस निर्णय को चुनौती देगी।