फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin B-12 Deficiency: रात के समय दिखते हैं ये लक्षण, तो हो सकता है विटामिन बी-12 के कमी का संकेत

Tue, 01 Jul 2025 06:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Jul 2025 06:00 PM IST
सार

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होना अपने आप में सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।आमतौर पर इस विटामिन के कमी होने पर शुरुआती लक्षण नहीं दिख पाते हैं, लेकिन कुछ संकेत मिलते हैं जिन पर गौर किया जाना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Night Symptoms That Indicate Vitamin B12 Deficiency Know Vitamin-B12 ki Kami ke Lakshan Kya-Kya Hote Hain
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: हमारे शरीर के सुचारू कामकाज के लिए विटामिन बी-12, जिसे कोबालमिन के नाम से भी जाना जाता है, एक अत्यंत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह केवल एक विटामिन नहीं, बल्कि लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, हमारे तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य और डीएनए संश्लेषण जैसी कई महत्वपूर्ण शारीरिक प्रक्रियाओं में मुख्य भूमिका निभाता है। इसकी कमी से एनीमिया, लगातार थकान और गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं जैसी कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जो हमारे रोजमर्रा के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।



अक्सर, विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण दिन में इतने स्पष्ट नहीं होते, लेकिन रात में, कुछ खास संकेत उभर कर सामने आ सकते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण संकेत है रात में अत्यधिक पसीना आना (नाइट स्वेट्स)। यदि ऐसे लक्षणों को अनदेखा किया जाए, तो यह स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का रूप ले सकती है। इसलिए, समय रहते इन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में हम  विटामिन बी-12 की कमी से दिखने वाले प्रमुख लक्षणों और इसे दूर करने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Night Symptoms That Indicate Vitamin B12 Deficiency Know Vitamin-B12 ki Kami ke Lakshan Kya-Kya Hote Hain
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

रात में अत्यधिक पसीना (नाइट स्वेट्स)
विटामिन बी-12 की कमी तंत्रिका तंत्र और शरीर के तापमान नियंत्रण को प्रभावित कर सकती है, जिससे रात में अत्यधिक पसीना आ सकता है। यह मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को बाधित करती है, जिससे शरीर का तापमान असंतुलित होता है। यदि रात में बिना किसी स्पष्ट कारण (जैसे गर्मी या तनाव) के पसीना आता है, तो यह बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। अगर इसके साथ इस लेख में आगे बताए जाने वाले लक्षण भी दिखते हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेकर जांच करवाएं।


ये भी पढ़ें- Hypotension: ब्लड प्रेशर बढ़ने से भी ज्यादा खतरनाक है लो बीपी, जा सकती है जान; जानिए कैसे करें इसकी पहचान
 
Night Symptoms That Indicate Vitamin B12 Deficiency Know Vitamin-B12 ki Kami ke Lakshan Kya-Kya Hote Hain
झनझनाहट - फोटो : Adobe Stock

झनझनाहट और सुन्नता
रात में सोते समय हाथों-पैरों में झनझनाहट या सुई चुभने जैसा अहसास बी-12 की कमी का लक्षण है। यह तंत्रिकाओं के माइलिन शीथ के क्षतिग्रस्त होने के कारण होता है। यह लक्षण रात में अधिक परेशान कर सकता है, जिससे नींद में खलल पड़ता है। तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें।


ये भी पढ़ें- Chia Seeds: चिया सीड्स के सेवन का ये है सही तरीका, जान लिए तो पा सकते हैं पूरा लाभ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Night Symptoms That Indicate Vitamin B12 Deficiency Know Vitamin-B12 ki Kami ke Lakshan Kya-Kya Hote Hain
थकान - फोटो : Freepik

थकान और मांसपेशियों में ऐंठन
रात में गहरी नींद के बाद भी थकान या मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने के कारण होता है। रात में पैरों में ऐंठन भी आम है।

विज्ञापन
Night Symptoms That Indicate Vitamin B12 Deficiency Know Vitamin-B12 ki Kami ke Lakshan Kya-Kya Hote Hain
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

नींद में खलल और चक्कर
विटामिन बी-12 की कमी मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जिससे अनिद्रा या बार-बार नींद टूटता है। साथ ही अगर आपको चक्कर आने के साथ सांस फूलने की भी समस्या है तो ये एनीमिया का लक्षण हो सकता है। अगर ऐसे कुछ लक्षण दिख रहे हों तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed