फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई तकनीक: फोन की स्क्रीन से भी हो सकेगी कोरोना की जांच, नाक से स्वैब लेने की जरूरत नहीं

Mon, 28 Jun 2021 02:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 28 Jun 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
new technology of covid 19 test by collecting swab from smartphone
स्मार्टफोन से कोरोना की जांच (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social media

कोरोना की दूसरी लहर में गंभीर संक्रमण और मौत के मामले ज्यादा देखने को मिले। डॉक्टरों का कहना है कि यदि लोगों में संक्रमण की समय पर पुष्टि हो जाए, तो उनमें इसको गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है। कोरोना की जांच के लिए प्रयोग में लाए जा रहे आरटी-पीसाआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में सामान्यत: एक से दो दिन का समय लग जाता है, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने कोरोना की तेज जांच का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। यह तरीका इस मामले में भी खास माना जा रहा है क्योंकि कि इसमें व्यक्ति के स्मार्टफोन से स्वाब लेकर वायरस की उपस्थिति का परीक्षण किया जा सकेगा। स्क्रीनिंग के इस नए तरीके में व्यक्ति के नाक या गले से सैंपल लेने की जरूरत नहीं होगी, जो आमतौर पर आरटी-पीसीआर टेस्ट के मामले में किया जाता है।


कोरोना की जांच के इस तरीके को कई तरह से अनोखा माना जा रहा है। इस टेस्ट की लागत भी कम है साथ ही श्वसन तंत्र में वायरस की उपस्थिति की जांच के अन्य तरीकों की तरह, इस टेस्ट के परिणाम भी सटीक आने का दावा किया जा रहा है। आइए कोरोना के इस अनोखे टेस्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

new technology of covid 19 test by collecting swab from smartphone
फोन की स्क्रीन से लिया जाएगा स्वाब - फोटो : pixabay

स्मार्टफोन से जांच का नया तरीका
अब तक के कई अध्ययनों में यह सामने आ चुका है कि स्मार्टफोन के स्क्रीन पर लाखों वायरस और बैक्टीरिया हो सकते हैं। इस्तेमाल के लिए स्क्रीन को छूने के बाद उन्हीं हाथों से अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने पर यह वायरस और बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इसी तरह, कोरोनावायरस के मामले में खांसने और छींकते से निकलने वाले ड्रॉपलेट आसपास की सतहों पर रह जाते हैं। एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सेलफोन की स्क्रीन या व्यक्तिगत सामानों से भी संक्रमण की पुष्टि की जा सकती है। यह टेस्ट भी इसी पर आधारित है।

new technology of covid 19 test by collecting swab from smartphone
कोरोना की जांच का अनोखा तरीका - फोटो : Social media

कैसे किया जाएगा यह टेस्ट?
इस परीक्षण में व्यक्ति के फोन स्क्रीन से सैंपल एकत्र किए जाते हैं जैसे कि नासॉफिरिन्जियल सैंपलिंग के दौरान होता आया है। फिर उन्हें खारे पानी के घोल में डाला जाएगा और इस घोल को नियमित आरटी-पीसीआर के माध्यम से परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व वाली टीम ने निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले 540 लोगों पर यह परीक्षण किया है जिसमें इसके सफल परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
new technology of covid 19 test by collecting swab from smartphone
परीक्षण के सटीक परिणाम का दावा - फोटो : pixabay

आरटी-पीसीआर की तरह ही सटीक परिणाम सामने आए
परीक्षण के लिए शोधकर्ताओं ने मोबाइल की स्क्रीन से एकत्रित सैंपल को इस नए टेस्ट के साथ आरटी-पीसीआर अध्ययन के लिए भी भेजा, जिससे दोनों की तुलना की जा सके। स्वतंत्र टीमों द्वारा विभिन्न प्रयोगशालाओं में यह परीक्षण किए गए। अध्ययन के अंत में, शोधकर्ताओं ने पाया कि फोन के इस परीक्षण के माध्यम से उच्च वायरल लोड वाले 81.3 से 100 फीसदी तक संक्रामक लोगों का पता लगाया जा सकता है। 540 लोगों में से 51 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव था जबकि 15 लोगों का सीटी वैल्यू कम था। फोन टेस्ट में भी इन लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया। 

विज्ञापन
new technology of covid 19 test by collecting swab from smartphone
नाक से स्वाब लेने की नहीं होंगी जरूरत - फोटो : iStock

कम दाम और तेज परिणाम
वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस की उपस्थिति का पता लगाने के लिए फोन स्क्रीनिंग विधि काफी सस्ता, तेज और सटीक है। कोरोना के बढ़ते मामलों के समय जब, सामान्य आरटी-पीसीआर टेस्ट  के लिए भी लोगों को काफी मेहनत करनी पड़े, ऐसे समय में यह परीक्षण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस परीक्षण पद्धति का उपयोग करके वायरस की उपस्थिति का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर नियमित जांच करना आसान हो सकता है। शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्क्रीनिंग की इस नई विधि से उच्च वायरल लोड वाले व्यक्तियों में परिणाम की सटीकता 100 फीसदी के करीब पाई गई है।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Phone swabs can accurately detect COVID-19

अस्वीकरण नोट: यह लेख यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व वाली टीम द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। शरीर में वायरस के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed