{"_id":"5d11b5d08ebc3e13536e8795","slug":"new-study-says-men-who-don-t-get-enough-sleep-have-less-healthy-sperm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! शोध का दावा-कम सोने से शुक्राणुओं की संख्या में आ सकती है गिरावट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान! शोध का दावा-कम सोने से शुक्राणुओं की संख्या में आ सकती है गिरावट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नींद
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं, या फिर आपको कम नींद आती है तो सावधान रहने की जरूरत है। एक नए शोध का कहना है कि कम नींद लेने वाले पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर भरपूर नींद नहीं ली गई तो पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को नुकसान पहुंच सकता है। अगली स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला..
2 of 5
partner sleep
इस शोध को नीदरलैंड के आरहूस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। शोध के निष्कर्षों का खुलासा ऑस्ट्रिया के वियना में किया गया। शोधकर्ताओं ने यहां यूरोपियन सोसायटी ऑफ ह्युमन रिप्रोडक्शन एंड एंब्रीओलॉजी सम्मेलन में शोध के निष्कर्षों के बारे में जानकारी दी। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहता है यह शोध
3 of 5
sleep
शोधकर्ताओं ने बताया कि कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ सकता है। उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों के सोने के पैटर्न और शुक्राणुओं का विश्लेषण किया। शोध में 104 पुरुषों को शामिल किया गया जिनकी उम्र 34 से 36 साल के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोना
- फोटो : pixabay
इस शोध में बताया गया कि जो लोग रात के साढ़े दस बजे तक सो जाते हैं उनके शुक्राणुओं की संख्या उन लोगों की तुलना में ज्यादा रहती है जो कि रात साढ़े ग्यारह बजे सोते हैं। जो लोग छह घंटे से कम नींद लेते हैं उनके शुक्राणुओं की संख्या को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
5 of 5
sleep disorder
- फोटो : file photo
भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम सोने से प्रजनन क्षमता ही प्रभावित नहीं होती बल्कि अवसाद भी होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।