फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: ऐसे लोगों में तीन गुना अधिक होती है डायबिटीज होने की संभावना, सतर्क रहें

Mon, 12 Apr 2021 09:10 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
New study says Heart patients three times more likely to have diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हृदय रोग और डायबिटीज दोनों ही गंभीर बीमारियां हैं, जिसमें जान जाने का खतरा बहुत अधिक होता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई व्यक्ति इन दोनों ही बीमारियों से जूझ रहा हो तो यह उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि हृदय रोगियों को सामान्य लोगों की तुलना में मधुमेह यानी डायबिटीज होने की संभावना तीन गुना अधिक होती है। इस अध्ययन के नतीजे यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं, जो कि यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी (ईएससी) की एक पत्रिका है।

New study says Heart patients three times more likely to have diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के मुताबिक, कोरोनरी धमनी की बीमारी वाले लगभग 30 फीसदी रोगियों को डायबिटीज की बीमारी होती है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर इसका प्रभाव अलग-अलग है। खाड़ी देशों में हृदय रोग के 60 फीसदी रोगियों को डायबिटीज की बीमारी है, जबकि यूरोप में यह आंकड़ा 20 फीसदी है। 

New study says Heart patients three times more likely to have diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन की लेखिका और फ्रांस के पेरिस में स्थित बिचैट-क्लाउड बर्नार्ड अस्पताल की डॉ. इमैनुएल विडाल-पेटोट कहती हैं, 'मोटापा और व्यायाम की कमी डायबिटीज और हृदय रोग दोनों के लिए सामान्य जोखिम कारक हैं और हमारे अध्ययन के परिणाम पोषण में सुधार लाने और विश्व स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के स्तर को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
New study says Heart patients three times more likely to have diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. इमैनुएल विडाल-पेटोट कहती हैं, 'मधुमेह से बुरी तरह प्रभावित देश मोटापे की समस्या से भी जूझ रहे हैं और इसके लिए शारीरिक गतिविधि और भोजन के सेवन से जुड़े परिवर्तन जिम्मेदार हैं।' वह कहती हैं, 'प्रत्येक देश को ऐसे रोगियों की पहचान करने और इसके लिए रोकथाम कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है।' 

विज्ञापन
New study says Heart patients three times more likely to have diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. इमैनुएल विडाल-पेटोट कहती हैं, 'हर कोई अपने वजन को नियंत्रित करके और व्यायाम करके डायबिटीज के विकसित होने की संभावनाओं को कम कर सकता है और साथ ही इसके बारे में शीघ्र पता लगाने की आवश्यकता है ताकि ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा को नियंत्रित किया जा सके। हृदय रोग और डायबिटीज वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक सक्रिय जीवनशैली और एक अच्छे आहार की आवश्यकता होती है। इसके अलावा धूम्रपान से बचना सबसे महत्वपूर्ण है।'  

स्रोत और संदर्भ: 
Prevalence of diabetes and impact on cardiovascular events and mortality in patients with chronic coronary syndromes, across multiple geographical regions and ethnicities 
https://academic.oup.com/eurjpc/advance-article/doi/10.1093/eurjpc/zwab011/6211611 

अस्वीकरण नोट:  यह लेख यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed