चीन की एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में वयस्कों की आबादी का आधा यानी 50 करोड़ से ज्यादा लोग ओवरवेट यानी ज्यादा वजन वाले हैं। साल 2002 के बाद से इस आंकड़े में काफी उछाल आया है। तब वहां 29 फीसदी लोग ओवरवेट थे। हालिया दशकों में चीन की तेजी से हुई आर्थिक उन्नति की वजह से लोगों के लाइफस्टाइल, खान-पान और व्यायाम की आदतों में बदलाव आया है। अक्तूबर में चीनी सरकार ने मोटापे से निपटने की योजना के बारे में बताया था। मोटापे की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे दिल का बीमारी, स्ट्रोक और डायबिटीज। मोटापे की समस्या इसलिए भी केंद्र में हैं, क्योंकि कोरोना महामारी से संबंधित अध्ययनों में पता चला है कि मोटापे से ग्रसित लोगों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण और मौत का खतरा ज्यादा है।
इस देश में वयस्कों की आधी आबादी है 'वजनदार', जानिए क्या है वजह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन